मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) :कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। किसी की दिया उधार वापिस नहीं होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार के सदस्य आपके विचार से सहमत होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनने के बाद कैंसिल हो सकता है। शुभ अंक-2, शुभ रंग-मरुन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :किसी सीनियर के साथ रहने का फायदा मिलेगा। किसी को दिया उधार जल्दी ही वापिस मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के सदस्य आपकी किसी बात से सहमत नहीं होंगे। विदेश यात्रा पर जाना यादगार अनुभव साबित होगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-गुलाबी।
कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) :आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। किसी काम के पूरा ना होने के कारण कोई सीनियर नाराज हो सकता है। सेहत को लेकर जागरुक होंगे। परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करेंगे। किसी दूर स्थान यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। शुभ अंक-4, शुभ रंग-पीच।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) :कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण चीज में व्यस्त रहेंगे। किसी चीज में निवेश करना फायदेमंद साबित नहीं होगा। व्यायाम के कारण थकान महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के संकेत हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-ग्रे।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :धन का खर्च अधिक हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद की कोशिश करेंगे। स्वस्थ खानपान के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी काम को लेकर परिवार के सदस्य पर हावी हो सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान लगाने की जरूरत है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-केसरिया।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :किसी व्यवसाय में लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी काम को कर संतुष्टï महसूस करेंगे। कोई दोस्त आपको सेहतमंद जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करेगा। माता-पिता आपसे किसी चीज का जबाव मांग सकते हैं। शुभ अंक-6, शुभ रंग-रोजी ब्राउन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी इंवेट को प्लान करने में दोस्तों कासहयोग मिलेगा। शुभ अंक-13, शुभ रंग-बेज।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) :कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। कोई लोन जल्दी पास हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाने की आदत डालें। परिवार के किसी सदस्य को प्रोत्साहित करेंगे। किसी करीबी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। शुभ अंक-17, शुभ रंग-हरा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर आपको मेहनत का फल मिलेगा। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ अच्छा महसूस करेंगे। किसी खूबसूरत जगह छुट्टियों पर जा सकते हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-मजेंटा।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र कोई सीनियर आप पर पूरा भरोसा दिखाएगा। वजन नियंत्रित करने में कामयाब होंगे। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। नई-नई जगह यात्रा पर जाने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। शुभ अंक-5, शुभ रंग-कॉफी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :काम को अधूरा छोडऩे की आदत को छोड़ दें। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के बुजुर्ग अपने अधिकारों को लेकर कमतर महसूस करेंगे। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक-22,शुभ रंग-लेवेंडर।


Download Android App
Download iOS App



