चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 116 देश आ चुके हैं और इससे संक्रमित 5833 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 155086 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
भारत में भी यह धीरे-धीरे फैलने लगा है और अब तक 84 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन लोगों में केरल के वे तीन लोग भी शामिल हैं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। भारत में कोरोना से अब तक एक वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़ थे।
वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में कोरोना से अब तक 3,199 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80,844 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 61,644 मरीजों को ठीक कर अस्पतालों और अन्य स्थानों से छुट्टी दे दी गयी है।
चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं। इटली में कोरोना के कारण अब तक 1441 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21157 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1,045 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



