मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे तो बिजनेस में नये संपर्कों से लाभ उठाया जा सकता है। धर्म और दान में रुचि रखना लाभदायक रहेगा
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आज आपकी राशि से सातवें घर पर चन्द्रमा का गोचर है। पारिवारिक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन बिजनेस संबंधी यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप दूसरों से कैसा व्यवहार करते हैं। जैसा आप करेंगे वैसा ही प्रतिफल प्राप्त होगा। शाम तक कुछ लाभ की संभावना
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
वाणी में मधुरता रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आज चन्द्रमा की अनुकूल स्थिति आपको मानसिक शान्ति और बिजनेस में सफलता दिला सकती है। सुबह से अपने कार्य में लग जाना चाहिए
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
सब कुछ आपके परिश्रम पर निर्भर करता है। स्वास्थ्य समस्या की अवहेलना नहीं करें। चन्द्रमा का गोचर तो अच्छा है लेकिन दूसरे ग्रह आपके पक्ष के नहीं होने से कुछ हद तक परिश्रम की अधिकता बताते हैं
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
किसी से वाद-विवाद में कोई हस्तक्षेप नहीं करें और अपने काम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है। संबंधियों के कारण तनावग्रस्त होने की आशंका है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
नौकरी या व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। धन संबंधी समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी। बृहस्पति की शुभ स्थिति बैंक बेलेन्स बढ़ा सकती है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
परिवार में किसी के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दिखाई देती है। विषमताओं से छुटकारा मिल सकेगा। सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार दिखाई देता है
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आज व्यापारिक दृष्टि से सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे। बजट बिगड़ने का भय भी रहेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार से जोखिम लेने का यह सही समय नहीं है। बिगड़े कामों में आप स्वयं सुधार कर पाने में सक्षम हो सकेंगे
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो सायं तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। लोगों में आपकी उपस्थिति सराहनीय दिखाई देगी। आकस्मिक रूप से धन आने की संभावना बन सकती है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे। आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होंगी


Download Android App
Download iOS App















