PM मोदी पर चंडीगढ़ के लोगों का अटूट विश्वास, आतंकियों को मिलेगा कड़ा जवाब

Summary :

पीएम मोदी के बयान से चंडीगढ़ में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त संदेश दिया है कि आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी। चंडीगढ़ के एक स्थानीय शख्स ने कहा कि पीएम मोदी पर चंडीगढ़ के लोगों का अटूट विश्वास है और वह आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पूरा भारत पीएम मोदी के साथ है और पाकिस्तान को कड़ा जवाब मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार के मधुबनी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा देंगे। पीएम मोदी के इस कड़े रुख पर देशभर से लोगों की प्रतिक्रिया आई है। चंडीगढ़ के एक स्थानीय शख्‍स ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम मोदी ने पहलगाम को लेकर कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी पर देश के सभी नागरिकों को पूरा विश्वास है। पाकिस्तान ने जब-जब भारत के खिलाफ कुछ करने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने करारा जवाब दिया है। आज जब पीएम मोदी ने एक बार फिर आतंकियों को कड़ा संदेश दिया है तो पूरा भारत पीएम मोदी के साथ है और उन पर हमें पूरा विश्वास है। चंडीगढ़ का बच्चा-बच्चा पीएम मोदी के साथ है। वह आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उनके साथ पूरा हिंदुस्‍तान है।

पहलगाम हमले के बाद बाड़मेर सीमा पर हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

शख्स ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है वह सिर्फ पर्यटकों पर नहीं, बल्कि हमारी आत्मा पर आतंकियों ने हमला किया है। आतंकियों के खिलाफ चंडीगढ़ में जगह-जगह धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। हम पीएम मोदी से मांग करते हैं कि इस बार पाकिस्तान पर ऐसी कार्रवाई की जाए, जिससे पाकिस्तान भविष्य में भूल कर भी ऐसी गलती न करे। वह समय दूर नहीं जब पाकिस्तान का अंत होगा।

बता दें कि गुरुवार को पीएम मोदी बिहार दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और उसे सजा देगा। हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे।

आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ हैं। मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं।’

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.