मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : अचानक धन लाभ होने के योग हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। संतान की तरफ से मन खुश रहेगा। स्त्री को सेहत के प्रति सतर्क रहना पड़ता है। यात्रा न करें।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : रुके हुए कार्य बनेंगे, जमीन-जायदाद के कामों में लाभ होने के योग, माता की सेहत में दिक्कत आ सकती है। दोपहर बाद किसी दोस्त मित्र से वाद-विवाद की स्थिति उतपन्न हो सकती है।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : स्त्री व संतान का सुख पूर्ण प्राप्त होगा। वाहनादि खरीद करने के योग हैं, प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन शुभकारक रहेगा। अपनी इच्छानुसार शादी वालों के विवाह में बंध जाने के योग हैं।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। नए कारोबार को आरम्भ करने पर भी विचार किया जाएगा। स्त्री के सहयोग से सभी कार्य पूर्ण होंगे। स्त्री पक्ष की तरफ से आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : परिवार में मान-सम्मान पूर्ण प्राप्त होगा। कुटुम्भ में शोभा बढ़ेगी। नौकरी पेशे वालों को भी अधिक लाभ होने के योग हैं। ससुराल पक्ष से भी लाभ की पेशकश आ सकती है। यात्रा ध्यान से करें।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : कारोबार में लाभ के साथ-साथ खर्चा भी बराबर रहेगा। नौकरी में तरक्की व स्थानांतरण हो सकता है। किसी नए कारोबार का श्रीगणेश भी हो सकता है। विदेश यात्रा करने के योग भी हैं।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : अचानक धन प्राप्ति के साथ-साथ मान-इज्जत तथा घरेलू सुखों का आभास होना शुरू होगा। किसी नए मित्र के सहयोग से लाभ रह सकता है। तेज वाहनादि ध्यान से चलाएं, चोटादि लगने का भय है।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : दौड़ धूप करने के बावजूद भी लाभ की संभावना कम रहेगी। किसी पर जल्द विश्वास न करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। स्त्री के साथ भी विचारों में भिन्नता आएगी।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : कामकाज की स्थिति अच्छी होते देख ईर्ष्या रखने वाले लोग रुकावट डालने का प्रयास करेंगे, मगर कामयाव नहीं होंगे। संतान की पढ़ाई की चिंता बनी रह सकती है। विदेश भेजने पर विचार किया जा सकता है।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : प्रातःकाल से ही शरीर में आलस्य बना रह सकता है। शत्रु वर्ग से भी सतर्क रहने की जरूरत है मगर बिगाड़ कुछ नहीं होगा तथा कोई न कोई दिक्कत परेशानी भी आ सकती है। यात्रा ध्यान से करें।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : किसी उच्च स्तर के व्यक्ति से मेल मिलाप करने से लाभ की संभावना बनी रह सकती है। व्यापार में लाभदायक की स्थिति बनी रह सकती है। नया वाहनादि खरीद करने के योग हैं। खर्चा ज्यादा होगा।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : आमदनी के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा होगा। किसी विषय को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अपनी बात शेयर न करने से मन अशांत बना रह सकता है। अवसाद की स्थिति भी बनी रह सकती है।


Download Android App
Download iOS App



