मेष (ARIES) : सकारात्मक विचार आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण करेगा। व्यापारिक सोच से आय के नए साधन खुलेंगे। महिला मित्र के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको रोजगार के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
वृष (TAURUS) : मार्केटिंग व मीडिया से संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान रखें। नई जानकारी इकट्ठा करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : व्यवसाय के क्षेत्र में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें, चोरी या गुम होने की आशंका बन सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाएंगे।
कर्क (CANCER) : काफी समय से रुके हुए कार्यों में पिता के सहयोग से गति आएगी। भाई-पटीदारों में जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का बंटवारा हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) : अपने कार्य के विषय में ज्ञान होने के बाद भी उचित इस्तेमाल न होने पर मानसिक कष्ट रहेगा। मानसिक तनाव होने के कारण छोटे-छोटे कार्य करने में भी कठिनाई महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या (VIRGO) : वित्तीय क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए निवेश करने का उचित समय है। भाग्य एवं परिस्थितियां उनके पक्ष में हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय व्यतीत होगा। बहन की सगाई से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
तुला (LIBRA) : किसी भी मामले में गैरकानूनी कार्यों में हिस्सेदारी न करें अन्यथा कोर्ट-कचहरी का चक्कर काटना पड़ सकता है। बिजली का कार्य करते समय विशेष ध्यान रखें, खतरा होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में अपना ध्यान एकाग्रचित रखें, आगामी परीक्षा में अच्छे परिणाम आ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वि अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। सहकर्मियों की दैनिक गतिविधियों पर निगरानी रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। साथ ही अनुभवी एवं वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को मनोवांछित शिक्षण संस्थान में अध्ययन करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रखें।
मकर (CAPRICORN) : वाणी एवं व्यवहार को संयमित रखें। वरिष्ठ बुद्धि जीवों के विचारों का सम्मान करें। उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है, पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : पुश्तैनी व्यवसाय को और अधिक विस्तार रूप देने की योजना बनाएंगे। जनसंपर्क से लाभान्वित होंगे। कार्य की अधिकता से कार्यालय संबंधी कार्य घर पर भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : बड़े बुजुर्गों की सलाह और आशीर्वाद आपके भाग्योदय में वृद्धि करेगा। व्यावसायिक योजनाएं अभी लंबित रह सकती हैं। वित्तीय मामले में लेन-देन करते समय सावधान रहें, धनहानि की आशंका बन सकती है।


Download Android App
Download iOS App



