सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आत्मघाती विस्फोट में 7 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी मोगादिशु में एक आइसक्रीम शॉप पर आत्मघाती विस्फोट हुआ है जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
वही , इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने ली है। बता दे कि यह हमला अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा सचिव क्रिस्टोफर मिलर के दौरे के कुछ ही घंटे बाद हुआ है। क्रिस्टोफर मिलर मोगादिशु में अमेरिकी राजदूत और सैन्य कर्मचारियों से मिलने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक , सोमालिया सरकार के प्रवक्ता सलाह उमर हसन ने आत्मघाती हमले की पुष्टि की है।


Download Android App
Download iOS App



