मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) :टीचिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन कमाने का मौका मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ दिलाने वाला दिन है। किसी सर्जरी से ठीक होने में समय लग सकता है। किसी व्यापार को शुरू करने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। शुभ अंक-4, शुभ रंग-डार्क टरक्वॉइश।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :किसी ऐसी जगह से पैसा मिलेगा जहां आपको बिल्कुल उम्मीद ना हों। ऑफिस का काम घर पर लेकर ना आएं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। घर पर रिलेक्स करने की कोशिश करेंगे। अच्छे मौसम में लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-11, शुभ रंग-हल्का भूरा।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :जल्दबाजी में किसी चीज में पैसा ना लगाएं। इंर्टनशिप करते समय काम पर नियमित जाने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए ध्यान लगाने की कोशिश करें। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। शुभ अंक-22, शुभ रंग-वॉयलेट।
कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) :किसी वादे को पूरा करने के लिए पैसों की मदद की जरूरत पड़ेगी। किसी प्रोजेक्ट को पूरा पढऩे की कोशिश करें। वजन नियंत्रित करने में सफल होंगे। अपने करीबियों के साथ रहने से अकेलापन दूर होगा। किसी रिश्तेदार से मिलने जाने की सोच सकते हैं। शुभ अंक-7, शुभ रंग-लेमन।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) :किसी को दिया गया उधार वापिस मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से कार्यक्षेत्र पर पहचान मिलेगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ विकल्प चुनें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी बीमार व्यक्ति से मिलने जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-18, शुभ रंग-चॉकलेट।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :किसी स्कीम में पैसा लगाने से लाभ होगा। करियर में तरक्की के योग हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी करीबी के बारे में गॉसिप सुनकर उदास ना हों। किसी खूबसूरत जगह जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-1, शुभ रंग-मरुन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :किसी डील को करने से धन संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। किसी काम को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे। किसी समारोह में हिस्सा लेकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-9, शुभ रंग-रोज।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा होगा। जरूरत से ज्यादा खाना खाने से बचें। नवविवाहित जोड़ों के जीवन में नया अध्याय शुरू होगा। किसी नई सूचना से करियर को लेकर सोच में पड़ सकते हैं। शुभ अंक-25, शुभ रंग-शेड्स ऑफ ग्रीन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) :धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपना काम करते समय सतर्क रहें। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम जरूर करें। व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना मुश्किल होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। शुभ अंक-15, शुभ रंग-केसरिया।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :व्यवसाय में पैसा लगाने के लिए धन का इंतजाम हो जाएगा। राजनीतिज्ञों और व्यवसायी लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-18, शुभ रंग-सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :किसी बीमारी में योग करना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। रूका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-भूरा।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :पैसों के लेन-देन में समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। बुजुर्ग लोग अच्छी सेहत का मजा लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। यात्राओं पर जाने की इच्छा जल्दी ही पूरी होगी। विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हल्का पीला।


Download Android App
Download iOS App



