आज का राशिफल (03 फरवरी 2024)

Summary :

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) सातवां चन्द्रमा लाभ तो देगा ही, इसमें कोई शंका नहीं है। बिजनेस में कुछ नया करने का अवसर भी प्राप्त होगा। सगाई-संबंधों को लेकर कोई शुभ सूचना प्राप्ति की संभावना बनती है। बिजनेस यात्रा सुखद और लाभदायी रहेगी। क्या करें – घर से निकलने समय दही का सेवन करें। वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) स्वास्थ्य का पाया मजबूत रहेगा। हालांकि मौसम संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है। इसलिए शरीर के प्रति कुछ अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। हाथों में दर्द की शिकायत…

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) सातवां चन्द्रमा लाभ तो देगा ही, इसमें कोई शंका नहीं है। बिजनेस में कुछ नया करने का अवसर भी प्राप्त होगा। सगाई-संबंधों को लेकर कोई शुभ सूचना प्राप्ति की संभावना बनती है। बिजनेस यात्रा सुखद और लाभदायी रहेगी।
क्या करें – घर से निकलने समय दही का सेवन करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) स्वास्थ्य का पाया मजबूत रहेगा। हालांकि मौसम संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है। इसलिए शरीर के प्रति कुछ अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। हाथों में दर्द की शिकायत हो सकती है। हालांकि विरोधी परास्त होंगे।
क्या करें – वाद्य यंत्र अपने बैडरूम में सजावट के तौर पर रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) आज का दिन अच्छा परिणाम देने वाला है, सायं तक शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस यात्रा भी की जा सकती है। अच्छे समय का लाभ उठाएं।
क्या करें – घर के वायव्य कोण में कांस्य की कोई स्टेचु लगाएं।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। गोचर का चन्द्रमा बहुत अच्छे स्थान पर नहीं होने से मनोबल में गिरावट दर्ज हो सकती है। साधारण कार्यों के लिए भी अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
क्या करें – दूसरों से नजर मिला कर बात करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। कोई मुश्किल काम के पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। जो पीछे व्यवसायिक संपर्क बने हैं उनका तनिक लाभ मिल सकता है।
क्या करें – चींटियों को दाना डालें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) मांगलिक कार्यों में उपस्थिति रहेगी। यात्रा संभव है।घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ हद तक आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। अपनी वाणी पर बने रहे तो भविष्य में कुछ बेहतर कर दिखाने में सक्षम हो सकेंगे।
क्या करें – घर से उत्तर दिशा के मंदिर में जाएं।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) राशि पर चन्द्रमा होने से आज का दिन काफी हद तक आपके लिए शुभ रह सकता है। बेकार की चिंता में समय नष्ट नहीं करें। जो कुछ करना चाह रहे हैं उसे धरातल पर करें तो सफलता की आशा रखी जा सकती है।
क्या करें – जो भी पेन यूज में लें उसका कवर सफेद होना चाहिए।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) यात्रा ठीक नहीं होगी। परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक परेशानी हो सकती है। हालांकि दोपहर बाद में आपको कुछ राहत का अनुभव होगा। किसी से अचानक सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें – अनामिका अंगुली में मूंगा धारण करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) आमतौर पर जब ग्यरहवां चन्द्रमा होता है तो वह परिश्रम से लाभ देता है। इसलिए सुबह से ही अपने काम में लग जाने से अन्ततः प्रोफिट में रहेंगे। लेकिन यात्राओं के कारण बिजनेस प्रभावित होने की आशंका भी बनी है।
क्या करें – क्रीम कलर के वस्त्र पहनें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) जिस कार्य के लिए आप बहुत दिनों से परेशान थे उसमें कुछ सुधार होगा और कार्य के आगे बढ़ने की संभावना बन जायेगी। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो सरकार की तरफ से कोई राहत भरी खबर मिलने के योग भी बन रहे हैं।
क्या करें – दूसरों की सलाह को महत्व दें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) बिजनेस की दृष्टि से दिन हालांकि बेहतर परिणाम देने वाला है लेकिन पारिवारिक स्तर पर कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। इसके बावजूद आप अपना कार्य साध पाने में सफल हो सकेेंगे।
क्या करें – घर यदि कबाड़ है तो उसे हटाएं।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ ´ दे दो च चि) स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। पारिवारिक यात्राओं को टालने की कोशिश करें अन्यथा शारीरिक परेशानी से स्वयं को अत्यधिक थका हुआ अनुभव करेंगे। बेहतर होगा कि घर पर रहें।
क्या करें – उत्तर-पूर्व दिशा में रखें पानी का सेवन करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Astrologer Satyanarayan Jangid