आज का राशिफल (04 दिसंबर 2023) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (04 दिसंबर 2023)

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
केतु का नक्षत्र है इसलिए थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन पांचवा चन्द्रमा कुछ न कुछ प्रदान करेगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। यात्रा योग है।
क्या करें – मूंगा धारण करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
चौथा चन्द्रमा परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन नवांश में में राशिपति की स्थिति सुदृढ बनी हुई है। इसलिए आपका पक्ष पर्याप्त अनुकूल है।
क्या करें – शिव मंदिर जाएं।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
राशि पर पाप ग्रहों का प्रभाव चल रहा है। कुल मिलाकर दशा अच्छी नहीं कही जायेगी। यदि जन्मांग में विंशोत्तरी दशा भी प्रतिकूल है तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
 क्या करें – तीन धातु की रिंग धारण करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
चिंताओं से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। लेकिन चन्द्र पक्ष बलवान होने से आप आने कार्य सिद्ध करने में सक्षम हो सकेंगे।
क्या करें – चांदी धारण करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
राशि पर चन्द्रमा आपको मनोबल प्रदान करेगा। थोड़ी कोशिश से अधिक हासिल कर सकेंगे। अपने प्रयासों में तेजी लाएं।
क्या करें – केतु के मंत्र जाप करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें।
क्या करें – पुस्तकों का दान करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
दिन का आरम्भ अच्छा होगा। राशिपति की उत्तम स्थिति और अच्छे घर का चन्द्रमा नए अवसरों को प्रदान करेंगे। मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए।
क्या करें – चिंटियों को दाना दें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में रहेंगे। अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अनुकूल समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। यात्रा योग है।
क्या करें – ब्लड डोनेट करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है। सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह में तनाव की स्थिति राहत मिल सकेगी।
क्या करें – गले में बृहस्पति यंत्र धारण करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका है। बहुत सोच विचार कर ही फैसला लें। परसों से हालात में आंशिक सुधार आरम्भ होगा।
क्या करें – नम्बर आठ का बल दें।

कुम्भ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
मित्रों और रिश्तेदारों के व्यवहार में सुधार होने से तनावमुक्त हो सकेंगे। बृहस्पति बैंक बेलेन्स को बढाने का प्रयास कर रहा है। व्यवसाय में कोई लाभ का सौदा होगा।
क्या करें – माता के मन्दिर में जाएं।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। हालांकि राशिपति के बलहीन होने से कुछ हद तक कार्यों में विलम्ब की आशंका भी दिखाई देती है। कुछ हद तक अच्छा दिन है।
क्या करें – गुरूवार के व्रत करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91+ 6375962521

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।