
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अनुकूल समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। यात्रा योग है। हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है। दोस्तों से मदद की उम्मीद रख सकते हैं।
क्या करें – विशेष तौर पर मंगलवार को गो सेवा करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) राशिपति की उत्तम स्थिति और अच्छे घर का चन्द्रमा नए अवसरों को प्रदान करेंगे। मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए। लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में बने रह सकते हैं।
क्या करें – घर की दक्षिण दिशा को साफ रखें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें। दिन का आरम्भ अच्छा होगा।
क्या करें – साबूत मूंग का दान करें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह में तनाव की स्थिति राहत मिल सकेगी। दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। विषमताओं से छुटकारा मिलने की संभावना है।
क्या करें – एक दिन के लिए सोमवार का व्रत रखें।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) सेहत ठीक बनी रहेगी। समय पर दवा-दारू की व्यवस्था हो सकेगी। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बैचेनी से राहत का अनुभव होगा। बिजनेस के लिए दिन आज ठीक है।
क्या करें – गुलाब के इत्र का प्रयोग करें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) ले-देकर किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। परिजनों से संबंधों में कोई खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में जो परेशानी चल रही है उससे छुटकारा मिल सकेगा।
क्या करें – पानी में सिक्के बहाएं।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) कोई चिन्ताजनक समाचार मिल सकता है। इसलिए केवल अपने तक ही सीमित रहें। दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे अधिक लाभ की संभावना नहीं है।
क्या करें – सफेद वस्त्रों को पहने।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) परिवार में प्रसन्नता का संचार होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलने की पूरी-पूरी संभावना है।
क्या करें – देवी मत्रों का जाप करें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) आपके सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी। अधिकारी वर्ग से आपके संपर्कों में आशानुकूल सुधार की संभावना बनी रहेगी। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा।
क्या करें – जेब में स्वर्ण धातु रखें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। कार्य सिद्धि से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। सोचे गये कामों के समय पर पूरा होने की संभावना है। भाग्य का साथ बना रहेगा।
क्या करें – काले तिल के कुछ दाने अपने पॉकेट में रखें।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) परिवार के किसी सदस्य को समस्या हो सकती है। बहुत कोशिशों के बाद भी परिजनों से कुछ हद तक मतभेद उभर कर आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। लोगों का आपके विरूद्ध रिमार्क आयेगा।
क्या करें – तिलक लगा कर घर से निकलें।
मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) लटक रहे कामों में प्रगति दिखाई देगी। लोगों में आपकी छवि में काफी कुछ सुधार हो सकता है। स्थायी संबंधों यथा सगाई आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य समय पर होने की संभावना है।
क्या करें – पीले फलों को दान करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid


Download Android App
Download iOS App













