आज का राशिफल (16 जनवरी 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (16 जनवरी 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 2

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) चोट-मोच का भय बना रहेगा इसलिए सावधानी रखी जानी बहुत आवश्यक है। जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है।
क्या करें – पीले फूल मंदिर में अर्पित करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। शुभ समाचारां की प्राप्ति। वातावरण दुषित है लेकिन आप स्वयं को नियंत्रण में लेने की आशा रख सकते हैं।
क्या करें – सफेद रंग की चीजों का अधिकाधिक प्रयोग करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 2

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा। दिन का आरम्भ अच्छा होगा। राशिपति की उत्तम स्थिति और अच्छे घर का चन्द्रमा नए अवसरों को प्रदान करेंगे।
क्या करें – आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 2

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए। लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में रहेंगे। अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अनुकूल समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। यात्रा योग है। हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है।
क्या करें – बेडरूम में उत्तर-पूर्व में जलपात्र रखें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 2

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) समय अभी आपके बहुत पक्ष का नहीं है इसलिए बहुत सोच विचार कर ही फैसला लें। परसों से हालात में आंशिक सुधार आरम्भ होगा। कुछ सुअवसर मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है।
क्या करें – माणिक्य की रिंग अनामिका में पहनें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 2

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह भर से चल रहे तनाव से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना बन सकती है। जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका है।
क्या करें – दो रंग के फूलों से भगवान की पूजा करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 2

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) आय-व्यय की समान स्थिति होने से बचत की योजना नहीं बन सकेगी। यात्रा से हानि है। बिगड़े कामों में आप स्वयं सुधार कर पाने में सक्षम हो सकेंगे। धर्म के प्रति रूचि जागृत होगी।
क्या करें – वाणी में स्वयं रखें और आलस्य का त्याग करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 2

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) अनुकूल और लाभप्रद स्थिति बन रही है। कुंठा और परेशानियों से कुछ राहत का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लोगों द्वारा आपकी बातों को सुना जायेगा।
क्या करें – नास्ते में दही का प्रयोग करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 2

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें। बहुत शुभफलदायक दिन नहीं है।
क्या करें – स्वर्ण धातु का छोटा पीस पॉकेट में रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 2

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) किसी नये काम की चर्चा हो सकती है। प्रेम-संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिगड़ते-बिगड़ते कार्य भी सफलता से निपट सकेंगे। यात्रा-प्रसंग का योग होने पर सफलता की आशा रखी जा सकती है।
क्या करें – गुग्गल धूप से घर को सुगंधित करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 2

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) काम में मन लगाना आपके लिए हितकर है। क्योंकि हमेशा वैसा नहीं होता है जैसा कि हमने योजना बना रखी है। बेहतर होगा कि आप एक से अधिक विकल्प अपने हाथ मे ंरखें। यात्रा स्थगित रखें।
क्या करें – नन्दी की सेवा करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 2

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) राशि पर पाप ग्रहों का प्रभाव चल रहा है। कुल मिलाकर दशा अच्छी नहीं कही जायेगी। यदि जन्मांग में विंशोत्तरी दशा भी प्रतिकूल है तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। राशि पर चन्द्रमा आपको मनोबल प्रदान करेगा।
क्या करें – चिंटियों को दो तरह के अनाज का दाना दें।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 6375962521

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।