मेष (ARIES) : कला एवं अभिनय की दुनिया से जुड़े व्यक्ति अराजक तत्वों एवं मादक पदार्थों से दूर रहें। मान हानि की आशंका बन सकती है। संतान की शिक्षा एवं कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। वाहनादि खरीदने का समय उत्तम है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिए।
वृष (TAURUS) : पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेग। किसी अन्य महिला के प्रेम-प्रसंगों से दूर रहें, अन्यथा अपयश एवं मानहानि मिल सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति सजग रहें उच्चाधिकारी द्वारा जांच की जा सकती है। शाम के समय मित्र या फोन द्वारा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मिथुन (GEMINI) : आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण समाज में विशेष पहचान दिलाएगा। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। अतीत की नकारात्मक बातें वर्तमान परिस्थितियों पर हावी न होने दें। शत्रुओं से सावधान रहें, कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं।
कर्क (CANCER) : वित्तीय संबंधी मामलों में आवश्यकता से अधिक किसी पर भरोसा न करें, धोखा मिलने की आशंका बन सकती है। भावुकता एवं उदारता में आकर कोई निर्णय न लें। कोई योजना बनाने से पूर्व उस पर गम्भीरता से अमल जरूर करें। पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह (LEO) : कारोबार संबंधी की गई कोई नजदी की यात्रा आपके उत्तम भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। घर में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्च की अधिकता रहेगी जिसके कारण थोड़ा मानसिक कष्ट मिल सकता है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
कन्या (VIRGO) : इस समय कुछ नई उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। एक कुशल वक्ता के रूप में आपकी छवि बढ़ेगी। परिवार में माता से अत्यधिक लगाव रहेगा, किन्तु कोई सदस्य आपके ऊपर भरोसा न करके दुखी कर सकता है। कोर्ट कचहरी का मामला आपके पक्ष में आ सकता है।
तुला (LIBRA) : रचनात्मक एवं धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र की व्यक्तिगत मामलों में वैचारिक सहयोग दे सकते हैं। गृहणियां घर के किसी सदस्य से छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बना सकती है। संतान के कैरियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : कार्य क्षेत्र में अपनी योजनाएं क्रियान्वित करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है किन्तुशीघ्र ही किसी मित्र एवं वरिष्ठ अधिकारी की मदद से समाधान हो जाएगा। परिवार में किसी सदस्य के शारीरिक रोग को लेकर मन चिंतित हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : धार्मिक उद्देश्य को लेकर की गई अनसन सफल साबित होगी। आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत कर्मचारी के लिए सरकार की तरफ कुछ लाभ मिलने की सम्भावना है। वाहनादि खरीदने के शुभ योग हैं।
मकर (CAPRICORN) : कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना अपने आप में गौरवान्वित महसूस करेंगे। शत्रुओं की गतिविधियों पर पूर्ण निगरानी रखें, कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते है। शारीरिक रोग से प्रभावित व्यक्ति अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : पड़ोसियों से किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है। अतीत की नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी न होने दें। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेमी-युगल शाम के समय किसी डिनर पार्टी में जा सकते हैं। विद्यार्थियों का अध्ययन के प्रति रूझान बढ़ेगा।
मीन (PISCES) : विश्व व्यापी गम्भीर बीमारी से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें। बी.पी., डायबिटीज, दमा एव दिल के मरीज विशेष रूप से ध्यान रखें, शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका है। योगा, व्यायाम एवं मार्निंग वॉक नियमित रूप से करते रहें।


Download Android App
Download iOS App



