मेष (ARIES) : भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ करा सकते हैं। राजकीय पद की प्राप्ति हो सकती है। धन-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आर्थिक कारोबार में आय के साधन पहले से बेहतर हो सकते हैं। उदर विकार की समस्या होगी।
वृष (TAURUS) : विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसायी वर्ग के लिए धन लाभ का उचित समय है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन चिंतित रहेगा। नदी व तालाब के समीप से जाते हुए सावधानी बरतें। मनोकामना पूरी होगी।
मिथुन (GEMINI) :पत्रकारिता के क्षेत्र में चर्चित हो सकते हैं। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रोजी-रोटी के लिए नए-नए विचार मन में आते रहेंगे। अपने कार्य विस्तार के बारें में नई योजना बनाएंगे।
कर्क (CANCER) : औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी पेशा वालों के लिए कार्यभार अधिक रहेगा। परिवार के किसी सदस्यों से मनमुटाव बना रह सकता है। घर में शुभ कार्य होगा।
सिंह (LEO) : प्रशासनिक क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। लेखकों को पुरस्कृत किया जा सकता है। मजदूर वर्ग बिल्डिंग का कार्य करते समय सावधानी बरतें। मित्र से विश्वासघात हो सकता है, मित्र के प्रति सचेत रहें।
कन्या (VIRGO) :बुद्धिजीवियों द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। माता-पिता बच्चों की तरक्की से गर्व महसूस करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। तेज वाहनादि ध्यान से चलायें।
तुला (LIBRA) : किसी आर्मी आफिसर के पद पर चयनित हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। नये मित्रों से सम्पर्क बनेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : लैब एवं प्रयोगशालाओं में किसी नए शोध में उपलब्धि प्राप्त होगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। किसी उच्चाधिकारी से लाभ प्राप्त होगा। डॉक्टर से सलाह की जरुरत पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : दमा के मरीज खान-पान के संबन्ध में अपनी सेहत का ध्यान रखें। तेज वाहनादि न चलाए। शाम को किसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते समय सावधान रहें। आय के पर्याप्त साधन बनेंगे और खर्च भी बना रहेगा
मकर (CAPRICORN) : घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। किसी दुकानदार से बहस हो सकती है। अपनी वाणी को नियंत्रित रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। वाहनादि खरीदने के योग है
कुम्भ (AQUARIUS) : दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कारोबार को व्यापक विस्तार देंगे। महिला मित्र का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की बीमारी को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में उपलब्धि मिलेगी। आपके व्यवसाय में किसी महिला मित्र से साझा हो सकता हैं। सरकारी कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब से विवाद हो सकता है। सेहत का पूर्ण ध्यान रखें।


Download Android App
Download iOS App



