मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें – लाल कागज पर श्रीयंत्र पर लिखें।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। यह मत सोचे कि यह काम होगा नहीं। ग्रह आपके पक्ष के हैं, परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। हालांकि रूपये-पैसों की दिक्कत से परेशानी हो सकती है।
क्या करें – दूध में चीनी की जगह शहद का प्रयोग करें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) चोट-मोच का भय बना रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है। जरूरी है कि वाणी में संयम रखा जाए।
क्या करें – केतु के मंत्र जाप करें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) प्रतिष्ठित लोगों से सपर्कों का लाभ मिल जायेगा। विचारों में सकारात्मक सुधार होने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ हो सकेगा। तनाव के बावजूद समय आपके पक्ष का है।
क्या करें – मोती को लिटिल फिंगर में पहनें।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। परिजनों से संबंधों में सुधार होगा।
क्या करें – प्रातः सूर्य नमस्कार करें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) कहीं से बिना मांगे ही सहयोग मिल जाने की संभावना दिखाई देती है। पूर्व दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संभव है कि कुछ अतिरिक्त और अचानक लाभ हो जाए। आलस्य त्यागें तो लाभ होगा।
क्या करें – किन्नर को हरी वस्तुओं को दान करें।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) समय पर निर्णय लेने की क्षमता का ह्रास होगा। दोपहर तक कोई महत्वपूर्ण फैसला नहीं लेना चाहिए। महत्व के कामों को कल तक के लिए स्थिगित रखना चाहिए। अभी दो दिन सुधार की संभावना नहीं है।
क्या करें – सोने या चांदी से बना श्रीयंत्र गले में धारण करें।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) वर्तमान में समय आपके पक्ष का है अतः आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें। आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी। इसलिए अपने नित्य कामों पर ही ध्यान लगाएं।
क्या करें – आलस्य का त्याग करें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। बुजुर्गों को आशिर्वाद मिलेगा। गोचर का चन्द्रमा आपके पक्ष का बना हुआ है।
क्या करें – गुरू के चरण स्पर्श करें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) सेहत में कुछ सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। विरोधी और शत्रु पराजित हो सकेंगे। रूपये-पैसों की सहूलियत बनी रहेगी। यदि बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ हो सकता है।
क्या करें – बीसा यंत्र पॉकेट में रखें।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) सफलता के मार्ग खुल सकते हैं। सुकून की जिन्दगी में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसके विपरीत आपको खर्च की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होगा।
क्या करें – शनिवार को संध्या के समय शनि दर्शन करें।
मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) महत्व के कामों को सुबह के स्थान पर दोपहर बाद करें तो सायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। मिश्रित फलप्रद दिन रहेगा। व्यापारिक यात्रा न करें। अव्यवस्था के कारण मन में खिन्नता उत्पन्न होगी।
क्या करें – पीले फूलों से शिव की पूजा करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 6375962521


Download Android App
Download iOS App















