वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत हैं, सेहतमंद रहने के लिए अपनी ऊर्जाओं सही जगह लगाने की कोशिश करें, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। करियर को लेकर समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर चीजों को अपने पक्ष में करने के लिए जल्दी ही कुछ निर्णय लेने होंगे। शुभ अंक: 5, शुभ रंग: सी ग्रीन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) करियर को लेकर ये सप्ताह कठिन रहेगा। नौकरी से संबंधित सभी जरूरी निर्णय फिलहाल टाल दें। सेहतमंद रहने के लिए तनाव मुक्त और शांत रहने की कोशिश करें, तभी लाभ होगा। कहीं घूमने जाने का आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शुभ अंक: 11, शुभ रंग: बेबी पिंक।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) करियर के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने और चीजों को आसानी से संभलाने में कामयाब होंगे। अगर बच्चों को लेकर कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रहेगा। शुभ अंक: 11, शुभ रंग: लेवेंडर।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) किसी चीज को पाने के लिए किसी चीज को खोना पड़ता है और किसी भी रिलेशनशिप को कामयाब बनाने का यही एक राज होता है। अपने नए प्लान और प्रोजेक्ट को लेकर अपने माता-पिता के साथ जरूर विचार-विमर्श करें, लाभ होगा। शुभ अंक: 4, शुभ रंग: नेवी ब्लू।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) धन संबंधित मामलों को लिए दिन अच्छा है, आर्थिक मसलों पर किसी के साथ डील करते समय सतर्क रहें। प्रेम संबंधों को लेकर सजग रहने की जरूरत है। अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें, अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक: 22, शुभ रंग: डार्क गे्र।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा, अचानक धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों को लेकर हफ्ता अच्छा है। सेहत के लिए समय शुभ है, सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक: 6, शुभ रंग: नेवी ब्लू।
धनु (SAGITTARIUS) ( 22 नवंबर से 21 दिसंबर) धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी जगह जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचें वरना पछताना पड़ेगा। प्रेम संबंधों को लेकर ये सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहेगा। सेहत को लेकर सजग रहें, अपने खानपान की आदत पर ध्यान देना आपके लिए लाभादायक साबित होगा। शुभ अंक: 6, शुभ रंग: क्रीम।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है। इस हफ्ते आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों में वृद्धि होगी। किसी यात्रा पर जाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। शुभ अंक: 9, शुभ रंग: कॉफी।
कुम्भ (AQUARIUS) ( 20 जनवरी से 18 फरवरी) धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। शेयर मार्केट और म्यूचल फंड से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय खुद के लिए निकालना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक: 11, शुभ रंग: बेबी पिंक।
मीन (PISCES) ( 19 फरवरी से 20 मार्च) प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। अपने साथी के किसी भी कमेंट को लेकर बुरा ना मानें। सेहत के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में समस्या आ सकती है, प्रॉप्रर्टी के रेट बढऩे के कारण कोई किसी डील में देरी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक: 4, शुभ रंग: वॉयलेट।


Download Android App
Download iOS App



