आज का राशिफल (24 मार्च) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (24 मार्च)

NULL

ariesमेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

किसी उलझे हुए मामले को सुलझाना न सिर्फ आपको तनाव से मुक्त कर देगा बल्कि आप बेहद खुशी का अनुभव कर सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं उन्हें अच्छा मौका मिल जाने के संकेत हैं। प्यार का इजहार करने में झिझक महसूस करेंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सफेद।

 

taurusवृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

परिवार में किसी से लगाव बढ़ जाने से आप बेहद खुशी महसूस कर सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारे जाने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके प्रदर्शन की प्रशंसा संभव है। किसी की मदद करने के लिए आप हमेशा उपलब्ध नजर आएंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नेवी ब्ल्यू।

 

geminiमिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

प्रोफेशनल स्तर पर चल रही परेशानी का जल्द ही छुटकारा मिल जाने की संभावना है। उच्च शिक्षा के लिए किसी मशहूर संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। आज आप परिवार में किसी की समस्या को सुलझा लेने के मूड में रहेंगे। किसी का प्यार पाने में सफल रहेंगे। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सफेद।

 

cancerकर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

आज आप करीबी लोगों के साथ का आनंद ले सकते हैं। कुछ लोगों के नए दोस्त बनने की संभावना है। किसी के साथ रोमांस के शुरुआत के संकेत हैं। विदेश यात्रा का मौका मिलने के संभावान है। प्रॉपर्टी पसंद करते समय अपने पॉकेट का ध्यान रखना जरुरी होगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीला।

 

leoसिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

यात्रा पर जा रहे लोगों का समय रोमांचक गुजरने वाला है। परिवार के स्तर पर किए गए बदलाव सभी को पसंद आने की संभावना है। आपका प्रेमी आपके लिए कुछ बहुत मंहगा खरीद सकता है। कार्यस्थल पर इंप्लायी के साथ प्यार से पेश आ सकते हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीच।

 

virgoकन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

जो लोग काफी दिनों से बीमार चल रहे थे या जिन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था, जल्द ही सेहत में सुधार का अनुभव करेंगे। किसी करीबी के साथ लगातार संपर्क में बने रहने से आपको नए नए चीजों की जानकारी मिलती रहेगी। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- लेमन।

 

libraतुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

आज सितारे आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं। संपत्ति संबंधि मामले में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदे जाने की संभावना है। जिसे आप चाहते हैं उसके करीब जाने के लिए सबके साथ अच्छा व्यवहार करना शुरु कर सकते हैं। कोई मददगार साबित होगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- गहरा फिरोजी।

 

scorpioवृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

प्रोफेशनल स्तर पर आप अपना कमिटमेंट पूरा करने में पिछड़ सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर सिनियर्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। परिवार के स्तर पर उतपन्न कुछ परिस्थिति मूड खराब करने वाली है। वित्तीय स्थिति का प्रदर्शन करना ठीक नहीं होगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हरा।

 

Sagittariusधनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

रोमांटिक समय बिताए जाने की संभावना है। परिवार के स्तर पर किसी चीज से कॉम्प्रमाइज करना पड़ सकता है। जिस तरह आप अपने स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं उससे घर का माहौल खुशनुमा बनाने में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।

 

capricornमकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

प्रोफेशनल स्तर पर आप खुद को निर्णायक की भूमिका में लाने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई के स्तर पर किसी का गाइडेंस मिल जाने के कारण आपकी स्थिति बहुत बेहतर होने वाली है। कुछ अच्छे निवेश का मौका मिलने की संभावना है। व्यायाम करना शुरू करेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- गहरा लाल।

 

Aquariusकुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

व्यापार के स्तर पर आपको बहुत ही शानदार मौका मिलने वाला है। कार्यस्थल पर आपके अच्छे काम का पूरा क्रेडिट मिलने वाला है। कुछ नई उपलब्धि मिलने की संभावना है। समाजिक स्तर पर सक्रिय रहने के कारण आपके दोस्तों का दायरा बढऩे वाला है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीच।

 

Piscesमीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

आप जिसका सम्मान करते हैं वो आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है। किसी करीबी के अहं से आपके दिल को ठेस पहूंचने की संभावना है। जिस काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है उसे सुलझाने के लिए पूरी क्षमता से प्रयास करेंगे। लांग ड्राइव पर जाएंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नेवी ब्ल्यू।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।