25 पार्किंग साइटों पर निगम के 4.45 करोड़ बकाया

Summary :

NULL

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम एक ओर फंड का रोना रोता है, दूसरी ओर निगम द्वारा अधिकृत 25 पार्किंग साइट ऐसी हैं जिन पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए बकाया हैं, लेकिन निगम इस रकम को वसूल नहीं कर पा रहा है। लगातार प्रयासों के बावजूद भी निगम के अधिकारी इन पार्किंगों को चलाने वाले ठेकेदारों से बकाया राशि वसूलने में नाकाम हैं।

कई मामलों में बकाया राशि कोर्ट केस या जमीन के विभागीय विवाद के चलते भी नहीं वसूली जा सकी है। हालांकि, इसके बावजूद पार्किंग साइट लगातार चल रही है, लेकिन निगम को उसका पैसा नहीं मिल रहा है। इन 25 पार्किंग स्थलों पर निगम का कुल 4 करोड़ 45 लाख 9 हजार 591 रुपए बकाया है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– सज्जन चौधरी

Desk Team