Tula Rashi May 2026 Horoscope: अगर आप भी राशि पर भरोसा करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कि तुला राशि वालों के लिए मई का महीना कैसा रहने वाला है। इस महीने में तुला राशि के लोगों के लोगों के लिए अंदर से कुछ बदलाव और खुद को नए रूप में ढालने का के लिए अच्छा समय बताया जा रहा है। इस दौरान आप बाहरी दुनिया से ज्यादा अपने अंदर चल रही बातों को पूरी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। पुरानी आदतें या कुछ बातें जो बोझ बनी हुई थी, उसे आप धीरे-धीरे खत्म कर सकते हैं।
ऐसा करने के बाद आप मानसिक रूप से हल्का और स्पष्ट महसूस करेंगे। अगर आपको भी अपने बारे में पूरी जानकारी चाहिए, तो यहां आज हम इस आर्टिकल के जरिए Libra Monthly Horoscope May 2026 के बारे में बताएंगे।
Tula Rashi May 2026 Horoscope: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना

Libra Career Horoscope: जानिए कैसा रहेगा करियर
तुला राशि वालों के करियर की बात करें, तो आपके कर्म स्थान के स्वामी चंद्रमा और छठे भाव की स्थिति के आधार पर आपको करियर में रिजल्ट काफी हद तक अच्छे रहेंगे। सूर्य 15 मई तक सप्तम भाव में रहेगा, इस दौरान अगर आप मेहनत करते हैं, तो आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। लेकिन, 15 मई के बाद कोई बड़ा निवेश करने से बचें, व्यापार के लिए महीना ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए ये महीना काफी हद तक अच्छा रहेगा।
आपको बता दें कि छठे भाव का स्वामी बृहस्पति भाग्य भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा। 11 मई तक मंगल की स्थिति भी नौकरी के मामले में आपके पक्ष में रहेगी। आप पूरी ऊर्जा के साथ भागदौड़ कर सकेंगे। आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे हालांकि, सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने न पाए, इस बात को ध्यान में रखना होगा।
Libra Wealth Horoscope: इतना होगा पैसा
तुला राशि वालों की आर्थिक जीवन की बात करें, तो मई के महीने में स्वामी सूर्य इस महीने के पहले हिस्से में सप्तम भाव में रहेंगे। वैसे तो सप्तम भाव में सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए इस महीने में बिजनेस से जुड़े लोगों को काफी मुनाफा हो सकता है। पैसों के लिए इस महीने का पहला हिस्सा बेहद अच्छा रहेगा। लेकिन दूसरे हिस्से में थोड़ा कमजोर हो सकता है। बचत की बात करें तो 11 मई तक का समय इसके लिए काफी ज्यादा अच्छा माना जाएगा। इस दौरान अगर आप लोन लेना चाहते हैं, तो ये समय आपके लिए एकदम सही है। ये महीना आर्थिक जीवन के लिए बहुत अच्छा माना गया है।
Libra Health Horoscope: स्वास्थ्य ही रहेगा ठीक

अगर इस महीने में तुला राशि के लोगों के स्वास्थ्य की बात करें, तो इस महीने 14 मई तक शुक्र अष्टम भाव में रहेंगे। अष्टम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे रिजल्ट देने वाला माना जाता है। ऊपर से शुक्र अपनी राशि में रहेंगे, लेकिन फिर भी कुछ सावधानियां बरतने की ज़रूरत है, क्योंकि अष्टम भाव को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। शुक्र ग्रह पर शनि की दृष्टि भी 14 मई तक रहेगी और ऐसे में, 14 मई तक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। लेकिन फिर भी तुला राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
वहीं, 14 मई के बाद शुक्र का गोचर भाग्य भाव में होगा और शुक्र देव बृहस्पति के साथ रहेंगे। इस दौरान आपको चोट-खरोंच भी लग सकती है। ऐसे में, स्वास्थ्य के लिए ये महीना काफी हद तक बेहतर रहेगा।
Libra Love Life Horoscope: प्रेम जीवन में भी खुशी
मई में महीने में तुला राशि वालों की बात करें, तो इसमें उनका प्रेम और वैवाहिक जीवन मज़बूत में मजबूती आएगी। लेकिन पंचम भाव में राहु की स्थिति को अच्छा नहीं माना जाएगा। लेकिन हो सकता है शनि और राहु कई महीनों तक एक साथ रहें और हो सकता है। आगे भी ऐसे ही स्थिति में रहें। ऐसा भी हो सकता है कि आपके जीवन में कुछ समस्या आए, लेकिन उसके बाद आपको अच्छे रिजल्ट भी मिलेंगे।
ऐसा भी हो सकता है कि बृहस्पति और शुक्र आपके प्रेमी को आपसे मिलाने की कोशिश करे। वहीं, शुक्र इस महीने आपके प्रेम जीवन को अच्छा रखेंगे। इस महीने आपका प्रेम जीवन बहुत ज्यादा अच्छा रहने वाला है। इस महीने में आपकी सगाई या फिर विवाह भी फिक्स होने की संभावना है।
Tula Rashi Upay: उपाय
इस महीने गलत प्रभाव से बचने के लिए आप रोज “ॐ शुक्राय नमः” का जाप ज़रूर करें। अगर हो सके तो शुक्रवार के दिन भगवान को सफेद मिठाई का भोग लगाएं या दान करें। अपने परिवार या पार्टनर के साथ बेवजह के विवाद और बहस करने से बचें। मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन करें।
Also Read: संभलकर रहें और सोच-समझकर लें फैसले, मई 2026 में ग्रहों की चाल देगी आपके करियर और रिश्तों को नया मोड़


Download Android App
Download iOS App



