संभलकर रहें और सोच-समझकर लें फैसले, मई 2026 में ग्रहों की चाल देगी आपके करियर और रिश्तों को नया मोड़

Summary :

May Grah Gochar 2026: मई का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और ये महीना हर किसी के जीवन में बहुत से बदलाव लेकर आएगा। देखा जाए तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये समय बहुत ज्यादा स्पेशल रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह अपनी जगह बदलने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस महीने की खास बात तो ये है कि इन दिनों में ग्रहों के गोचर से कई शुभ राजयोग भी बनेंगे, जिनका कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं,…

May Grah Gochar 2026: मई का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और ये महीना हर किसी के जीवन में बहुत से बदलाव लेकर आएगा। देखा जाए तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये समय बहुत ज्यादा स्पेशल रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह अपनी जगह बदलने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस महीने की खास बात तो ये है कि इन दिनों में ग्रहों के गोचर से कई शुभ राजयोग भी बनेंगे, जिनका कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं, किन लोगों के लिए मई का महीना खास रहने वाला है और किन लोगों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।

Budh Gochar: बुध का खेल

May Grah Gochar 2026
May Grah Gochar 2026 (Source: social media)

7 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे बुद्धि, तकनीक, संवाद और व्यापार के कारक बुध की चाल में बदलाव होने से शुरुआत में भले ही लोगों में किसी बात को समझने और सोचने का प्रभाव बढ़ेगा और आप अपनी बात को किसी से भी खुल कर कह पाएंगे। लेकिन बीच में आपकी जिंदगी में थोड़ा बदलाव आ सकता है। इस महीने में आपको थोड़ी गलतफहमियां, कंफ्यूजन और डील्स करने में परेशानी हो सकती हैं, लेकिन आख्रिरी में चीजें फिर से धीरे-धीरे नार्मल हो जाएंगी।

Surya Gochar: सूर्य का राशि परिवर्तन

planet transit 2026
planet transit 2026 (Source: AI)

इस बार मई के महीने में सूर्य का गोचर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जो आपके ऊर्जा, आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। मई का आधा महीना बीत जानें के बाद यानि 15 मई 2026 को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य को आत्मा, पिता, पद-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। लेकिन वृषभ राशि में सूर्य की ऊर्जा थोड़ी रुक जाती है। इसका प्रभाव आपके जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है। इस महीने में आपके करियर में स्थिरता बनी रहेगी, इस बात का ध्यान रखें कि आर्थिक फैसले लेते समय लोगो को अपनी सोच मजबूत रखनी होगी। किसी भी तरह का फैसला लेते समय जल्बाजी न करें।

Shukra Gochar: शुक्र का गोचर

Shukra Gochar
Shukra Gochar (Source: AI)

जैसे ही मई का महीना खत्म होने वाला होगा, यानि 31 मई को गोचर की लाइन में शुक्र का भी नाम इसमें शामिल है। मई महीने के आख्रिरी दिन शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, कला और सुख देने वाला माना जाता है। मई के लास्ट में शुक्र हमारे रिश्तों को और भी ज्यादा मजबूत बनाने में हमारी मदद करेगा। इस महीने में आपके नए रिश्ते भी बन सकते हैं।

वहीं फैशन, ग्लैमर, कला जैसी जगहों पर काम करने वालों के लिए मई का महीना बहुत ज्यादा अच्छा रहेगा। इस महीने में आपका खर्च बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें, इस महीने में दिखावे में बहुत ज्यादा समय व्यतीत न करें।

Also Read: 11 मई के बाद शुरू होगा वृषभ राशि का गोल्डन टाइम! नौकरी में आएगा बड़ा उछाल, जानें कौन-कौन से नए बदलाव लेकर आएगा अगला महीना

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।