बंगाल में बदलाव की लहर, जनता ने पीएम मोदी के विजन को चुना: चिराग पासवान

Summary :

पटना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। एनडीए के नेताओं ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आ रही है। 4 मई को इसकी जानकारी सभी को हो जाएंगी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “इस बार मेरा मानना ​​है कि लंबे समय बाद, बंगाल चुनावों के बाद सामने आ रहे रुझान साफ ​​तौर पर यह संकेत देते हैं कि बंगाल की जनता ने सरकार बदलने के लिए वोट दिया है…

पटना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। एनडीए के नेताओं ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आ रही है। 4 मई को इसकी जानकारी सभी को हो जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “इस बार मेरा मानना ​​है कि लंबे समय बाद, बंगाल चुनावों के बाद सामने आ रहे रुझान साफ ​​तौर पर यह संकेत देते हैं कि बंगाल की जनता ने सरकार बदलने के लिए वोट दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर आधारित सरकार का समर्थन किया है।”

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बंगाल की जनता लंबे समय से पश्चिम बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व, हिंसा, भ्रष्टाचार तथा तानाशाही जैसे मुद्दों के कारण परेशान रही है। बंगाल की जनता को कष्ट झेलना पड़ा है और इसी के खिलाफ जनता ने इस बार वोट दिया है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “जिस तरह नेता प्रतिपक्ष दूसरे राज्यों में जाकर बिहार को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, उन्हें किसी के लिए भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमारी एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विज़न के साथ आगे बढ़ रही है।”

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव पर एलजेपी (आर) के सांसद अरुण भारती ने कहा कि लोग जब मतदान करने जाएं तो उनके ध्यान देना चाहिए कि वो किसको वोट डाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विकास के लिए भाजपा को लाना चाहिए। बंगाल में जितनी घटना हुई है उसको जरूर याद करके वोट करना चाहिए, जिससे एक सही सरकार का चुनाव हो सके।

बिहार सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को अनिवार्य किए जाने पर ने कहा, “यह हमारी पुरानी परंपरा रही है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान ने स्वतंत्रता सेनानियों में साहस और देशभक्ति की भावना जगाई थी। अगर देश और राज्य को एकजुट करने के लिए इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।”

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “बंगाल का माहौल एनडीए के पक्ष में नजर आ रहा है। वहां लोगों में डर है। इस बार लोग अपने डर से बाहर निकलकर वोट कर रहे हैं।”

–आईएएनएस

एसएके/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.