Vrishabh Rashi Holi Rashifal 2026: वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। इस साल करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इस साल आपके जीवन सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके अलावा निजी जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ-साथ कुछ चुनौतियों का भी सामना आपको करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों के लिहाज से आने वाला साल मिलाजुला साबित होगा। आर्थिक जीवन में समय-समय पर बदलाव दिखाई देगा। आइए जानते हैं, Vrishabh Rashi Holi Rashifal 2026 के बारे में और उनका करियर और प्यार के लिए ये महीना कैसा रहेगा।
Vrishabh Rashi Holi Bhavishyavani: वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ है मार्च महीना

वृषभ राशि के वालों के लिए मार्च का महीना अच्छा रहेगा। महीने की शुरुआत में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटा लेंगे तो बेहतर रहेगा। किसी के बहकावे में न आएं, अपनी बुद्धि और विवेक से सोच-समझकर सभी बात पर ध्यान दें। शारीरिक स्वास्थ्य की अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें और निराशा की स्थिति में बिल्कुल न जाएं। व्यायाम, योग, ध्यान आदि करते रहें। अत्यधिक महत्वाकांक्षा से बचना होगा। यदि संपत्ति से जुड़े कोई विवाद हैं, तो उन्हें सुलझाने की कोशिश करें, आपके मित्र भी आपका सहयोग करेंगे।
आर्थिक क्षेत्र में धीरे-धीरे आपकी प्रगति दिखाई दे रही है। यदि आप औषधि, जड़ी-बूटी या प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हैं तो इस महीने आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी करते हैं तो भी आपकी स्थिति में सुधार होगा। आप और आपके प्रेमी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, एक-दूसरे के प्रति आकर्षण में वृद्धि होगी। हालांकि तालमेल बनाकर चलना बेहद आवश्यक है। आप दोनों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को आने न दें। पारिवारिक सदस्यों के हस्तक्षेप के कारण पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो सकता है। विश्वास की कमी वाली स्थिति से बचें, अपनी पत्नी को समय दें और उस पर विश्वास बनाए रखें।
Taurus Holi Horoscope 2026: करियर और जॉब राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना बहुत शानदार साबित हो सकता है। प्रमोशन या इंक्रीमेंट को लेकर चल रही चर्चा में सकारात्मक खबर मिलने की संभावना है। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी। कार्यस्थल पर किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
बिजनेस और वित्त राशिफल
गजकेसरी और प्रीति योग के प्रभाव से बिजनेस मीटिंग में महत्वपूर्ण लोगों के साथ सकारात्मक चर्चा होगी। यदि आपने किसी से उधार लिया है, तो समय पर भुगतान करने से मार्केट में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। वर्तमान व्यवसाय में मेहनत बढ़ाने से भविष्य में लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचना जरूरी है। संतुलित आहार और पर्याप्त आराम लेने से ऊर्जा बनी रहेगी।
लव और फैमिली राशिफल
परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाने में सक्षम रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी।
शिक्षा और स्टूडेंट राशिफल
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाइवा या ओरल टेस्ट में अच्छे नंबर मिल सकते हैं। आपकी बोलने की क्षमता और आत्मविश्वास दूसरों को प्रभावित करेगा, जिससे आगे की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
भाग्यशाली अंक और रंग
लकी नंबर: 4
लकी कलर: ब्राउन
Vrishabh Rashi Holi Upay: वृषभ राशि वाले करें ये उपाय

- होलिका दहन के समय चांदी का सिक्का होलिका की आग को स्पर्श कराएं और उसे अपनी तिजोरी में रखें, इससे बरकत आती है।
- होलिका दहन के समय कपूर और लौंग मिलाकर जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
- होली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और ‘ॐ ह्रां णमो अरिहंताणं’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
- वृषभ राशि वालों के लिए सफेद या हल्के नीले रंग के कपड़े पहनकर होली खेलना भाग्यशाली माना जाता है।
- होली के दिन निर्धन व्यक्ति को दूध या सफेद वस्तुओं का दान अवश्य करें।
Also Read: कैसा होता है मूलांक 5 वालों का जीवन और स्वभाव? जानें किसके साथ है इनका Perfect Match और Married Life


Download Android App
Download iOS App




