Nagaur School Girl Heart Attack: राजस्थान के नागौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तलनपुर घुमारवीं के एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं क्लास की स्टूडेंट दिव्या की मौत हो गई। सुबह की प्रार्थना के दौरान दिव्या को अचानक चक्कर आया और वह गिर गई। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
Rajasthan student death News: कैसे हुई बच्ची की मौत? (Nagaur school incident)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टालनपुर निवासी राजेंद्र की 9 साल की बेटी दिव्या की तरफ सुबह 7 बजे स्कूल पहुंची और प्रार्थना सभा में उसकी तबीयत खराब हो गई। वह गिर पड़ी, स्कूल के स्टाफ ने जैसे तैसे बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। डॉक्टर के अनुसार, शुरुआत में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद बॉडी उन्हें सौंप दी गई।
Nagaur School Girl Heart Attack: माँ ने अपने बेटे के साथ बेटी को भी खोया

दिव्या की मौत ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस परिवार पर दुखों का पहाड़ इसलिए भी टूटा है क्योंकि महज चार महीने पहले दिव्या के 16 वर्षीय बड़े भाई अभिषेक की भी अचानक इसी तरह मौत हो गई थी। एक ही घर के दो युवा बच्चों के असमय निधन से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
क्या होता है silent heart attack?
साइलेंट हार्ट अटैक वह हार्ट अटैक होता है जिसमें व्यक्ति को तेज सीने में दर्द जैसे स्पष्ट लक्षण महसूस नहीं होते, इसलिए उसे पता नहीं चलता कि दिल पर हमला हुआ है। इसमें हल्की थकान, सांस फूलना, कमजोरी, चक्कर या सीने में हल्का दबाव जैसे मामूली संकेत हो सकते हैं, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यह भी दिल की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाता है और भविष्य में बड़ा खतरा बन सकता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और तनाव वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है। नियमित हेल्थ चेकअप और स्वस्थ जीवनशैली से इससे बचाव किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें –दवाब या कुछ और? Galgotias University के B.Tech छात्र ने लगाई फांसी, हरियाणा का था निवासी





















