Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026: इस हफ्ते का भविष्यफल
मेष राशि

इस सप्ताह की शुरुआत में भाग्य कुछ कमजोर पड़ सकता है। कार्यों में रुकावट देखने को मिल सकती है। मन अशांत बना रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आंखों तथा सिरदर्द की शिकायत रह सकती है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग बन सकते है। नौकरीपेशा वर्ग पर कार्य का अधिक भार बढ़ सकता है। हफ्ते के अंत में स्थिति सामान्य होने लगेगी।
वृषभ राशि

यह हफ्ता मानसिक तनाव बढ़ाने वाला रह सकता है। वैवाहिक जीवन मै परेशानिया उत्पन्न हो सकती है। नकारात्मक विचारो से दूर रहे तथा सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को करें। भाइयों से मतभेद सम्भव है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है। सप्ताह के अंत में परेशानियों का हल प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि

इस सप्ताह विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अपनी बुद्धि के बल से कई कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास पैदा हो सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, चोट चपेट लगने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों से बातचीत के समय वाणी का ध्यान रखें।
कर्क राशि

इस सप्ताह मन में कोई अनजाना भय बना रह सकता है। नकारात्मक विचार परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। दिया गया धन अटक सकता है। नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सीनियर लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी के रिश्तों में अड़चने उत्पन्न हो सकती है। प्रेम -सम्बन्धों में दरार आ सकती है। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते है। आँख बंद करके विशवास करने से बचें, हितकर रहेगा।
सिंह राशि

इस सप्ताह धन का अच्छी मात्रा में आगमन हो सकता है। निवेश किये धन से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान के लिए चिंतित रह सकते है। हफ्ते के उत्तरार्ध में कुछ परेशानी हो सकती है। शत्रु पक्ष से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार के वाहन को चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या राशि

इस सप्ताह यात्राओं की अधिकता हो सकती है। अपने कुटुंबजनों के यहां मांगलिक कार्य हेतु जा सकते है। होने वाले लाभों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के कार्य रुकावट के साथ पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक है, आलस्य बना रह सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। सरकारी कार्यों में चल रहे क्रियाकलापों में सफलता प्राप्त हो सकती है।
तुला राशि

इस सप्ताह आप ऊर्जावान बने रहेंगे। हफ्ते की शुरुआत में कुछ उलझने रह सकती है, लेकिन अपने सामर्थ्य के अनुसार आप सभी पर सफलता प्राप्त कर सकते है। भाइयों तथा माता को लेकर कुछ चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किए गए निवेश से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इच्छापूर्ति के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत हो सकता है। धन संबंधी चिंताएं दूर हो सकती है।
वृश्चिक राशि

इस सप्ताह भाई लोगों की किसी बात को लेकर तकलीफ हो सकती है। व्यापार तथा नौकरी को लेकर स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अचानक लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों पर खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता का स्नेह तथा सहयोग प्राप्त होगा। गले से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है।
धनु राशि

इस सप्ताह शुरुआत में कुछ शारीरिक कष्ट रह सकते हैं। दांतों तथा पेट से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आपके लाभों में वृद्धि होने के अच्छे संकेत हैं। आपकी ख़राब वाणी के चलते दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ध्यान रखें और बिना सोचे समझे कुछ न बोले। नौकरी कर रहे जातकों को नया पद मिल सकता है। उच्च अधिकारियो का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि

इस सप्ताह मकर राशि वाले व्यर्थ के खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। अगर किसी प्रकार के मुकदमे चल रहे हैं तो दिक्कतें मिल सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यर्थ की यात्राएं संभव है। शारीरिक परेशानिया बढ़ सकती हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते है। हफ्ते के अंत में सुधार संभव है।
कुंभ राशि

मीन राशि



Download Android App
Download iOS App




