Bulldozer Action In West Bengal: बंगाल में गरजा CM शुभेंदु का बुलडोजर, हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर हटाया अतिक्रमण

Summary :

Bulldozer Action In West Bengal: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद CM शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े एक्शन लिए है और अब हावड़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास रातों-रात अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए भारी सुरक्षा के बीच बुलडोजर गरजा है और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इसी बीच मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें: क्रांति की धरती मेरठ के कमिश्नरी पार्क से आप सांसद संजय सिंह ने किया “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के पांचवें चरण का शुभारंभ भारी संख्या में पुलिसकर्मी…

Bulldozer Action In West Bengal: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद CM शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े एक्शन लिए है और अब हावड़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास रातों-रात अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए भारी सुरक्षा के बीच बुलडोजर गरजा है और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इसी बीच मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: क्रांति की धरती मेरठ के कमिश्नरी पार्क से आप सांसद संजय सिंह ने किया “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के पांचवें चरण का शुभारंभ

भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

Bulldozer Action In West Bengal
Bulldozer Action In West Bengal

बुलडोजर एक्शन के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, क्योंकि नगर निगम अधिकारियों ने अवैध निर्माण के रूप में पहचाने गए ठिकानों को हटाने के लिए बुलडोजर और भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया। किसी भी घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह अभियान चलाया गया।

पूरे देश में बुलडोजर चलेंगे

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने चेतावनी देते हुए कहा था कि राज्य भर में अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी सिर्फ बंगाल ही नहीं पूरे देश में बुलडोजर चलेंगे। जहां भी अवैध निर्माण होगा, वहां बुलडोजर तैनात किए जाएंगे। बंगाल में सत्ता में आई नई सरकार ने पहले दिन से ही यह कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए है साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल सभी लोगों से अपील करते हुए बताया कि वे कानून के दायरे में रहकर ही अपना काम करें, सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।

अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी

Bulldozer Action In West Bengal
Bulldozer Action In West Bengal

बंगाल में बुलडोजर गरज रहा है और ताबडतोड़ एक्शन जारी है। इसी बीच अवैध निर्माण को हटाने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि हावड़ा  रेलवे स्टेशन के बाहर, गंगा नदी घाट और बस स्टैंड के आस-पास अवैध निर्माण को हटाया गया है। बताया जा रहा है कि इन जगहों पर कई लोगों ने काफी समय से अवैध दुकानें खोल रखी थी और जमीनों पर कब्जा करके वहां रहते थे, दुकान चलाते थे। अब अतिक्रमण को हटाकर वहां से जमीन को खाली कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Bareilly Acid Attack: बरेली में सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम… प्रेमिका ने बात करना बंद किया तो सोते हुए परिवार पर फेंका तेजाब, पति-बच्चों समेत 4 झुलसे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।