केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से भरा पर्चा

Summary :

Giriraj Singh: बिहार व भाजपा के फायरब्रांड नेता श्री गिरिराज सिंह ने बेगुसराय से भरा पर्चा. बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव कन्हैया कुमार और गिरिराज के बीच मुकाबला होने से यह हॉट सीट था .    Highlights:  भाजपा के बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने अपना पर्चा भरा नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता उपस्थित रहे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बेगूसराय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गिरिराज सिंह के बेगूसराय से नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी…

Giriraj Singh: बिहार व भाजपा के फायरब्रांड नेता श्री गिरिराज सिंह ने बेगुसराय से भरा पर्चा. बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव कन्हैया कुमार और गिरिराज के बीच मुकाबला होने से यह हॉट सीट था .

 

 Highlights: 

  • भाजपा के बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने अपना पर्चा भरा
  • नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता उपस्थित रहे

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बेगूसराय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गिरिराज सिंह के बेगूसराय से नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता उपस्थित रहे।

टुकड़े-टुकड़े गैंग राष्ट्रवाद के खिलाफ

नामांकन पत्र भरने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का नारा है विकास, विकास और विकास, विरासत के साथ। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि नरेंद्र मोदी जाति की राजनीति नहीं करते हैं।टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोग ही राष्ट्रवाद के खिलाफ बात करते हैं। वे कहते हैं कि हम परमाणु शस्त्र नहीं रखेंगे। कई ऐसी चीज है, जो टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोग करते हैं।

मैं मोदी जी का प्रतिनिधि हूँ –  गिरिराज सिंह

उन्होंने कहा कि मैंने नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। बेगूसराय में भी 10 सालों में सबका साथ, सबका विकास हुआ है। लेकिन, राष्ट्रवाद का जो विरोध करेगा, वैसे विरोधियों का मत मुझे नहीं चाहिए।
बेगूसराय में चौथे चरण के तहत 13 मई को चुनाव होना है। यहां मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

कम्युनिस्ट पार्टी के खाते में गया सीट

बता दें कि महागठबंधन ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अवधेश कुमार राय को उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने भाकपा के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को पराजित किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News