कोलकाता : लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशजनक प्रदर्शन के बावजूद, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 2021 विधानसभा चुनावों में फिर से जीत हासिल करने के प्रति आश्वस्त हैं।
बांकुड़ा और झारग्राम जिले के पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान, बनर्जी ने ‘‘गद्दारों’’ को पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने की बजाय पार्टी छोड़ने के लिए कहा।
तृकां के बांकुड़ा के एक वरिष्ठ नेता ने बैठक के बाद कहा, ‘‘हमारी पार्टी नेता ने कहा है कि वह 2021 के विधानसभा चुनावों में जीत के प्रति आश्वस्त हैं । ऐसे नेता जो पार्टी के भीतर रह कर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं वह पार्टी छोड़ कर जा सकते हैं ।’’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने पार्टी के प्रदर्शन के लिए कुछ नेताओं को फटकार लगायी ।


Download Android App
Download iOS App



