प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का निश्चय किया।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनाव में सफलता के लिए जेलेंस्की को बधाई दी। इसमें बताया गया कि जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रचंड बहुमत के साथ दूसरा कार्यकाल संभालने पर बधाई दी। भारत और यूक्रेन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का जिक्र करते हुए मोदी ने द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में वृद्धि की गति पर संतोष जताया।
उन्होंने कई अन्य क्षेत्रों में यूक्रेन के साथ भारत के दीर्घकालीन सहयोग तथा यूक्रेन के विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों की मौजूदगी पर भी जोर दिया। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम पर भी सहमति जताई।


Download Android App
Download iOS App



