प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी से मुलाकात की, निकट भविष्य में उनके साथ काम कर सकते हैं

Summary :

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की, जिससे ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे।

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की, जिससे ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ तृणमूल सांसद और बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ किशोर ने दो घंटे तक चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि बनर्जी की इच्छा हो, तो किशोर उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं। 
बनर्जी और किशोर के बीच बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तृणमूल सुप्रीमो को कड़ी चुनौती मिल रही है। हाल ही में संपन्न हुये लोकसभा चुनाव में, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की थी, जो राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार कम है। शानदार प्रदर्शन से उत्साहित, भगवा पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं कि उनका अगला लक्ष्य 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। गुरुवार की बैठक से संकेत मिलता है कि बनर्जी बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए चुनावी रणनीतिकार की सेवा ले सकती हैं। 

Desk Team