वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बुधवार को भारतीय नौसेना अकादमी के सातवें कमांडेंट के रूप में बुधवार को पदभार संभाल लिया। एनआईए की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री त्रिपठी ने कमांडेंट वाइस एडमिरल आर बी पंडित से पदभार ग्रहण किया।
वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति के साथ ही आईएनए के कमांडेंट के रूप में पदभार संभालने वाले श्री त्रिपाठी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट के पूर्व छात्र रहे हैं।
फ्लैग अधिकारी श्री त्रिपाठी संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञ है और उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाज विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान भी संभाली है।
श्री त्रिपाठी की महत्वपूर्ण ड्यूटी में निदेशक नौसेना अभियान, प्रधान निदेशक नेटवर्क केंद, संचालन, प्रधान निदेशक नौसेना योजना और सहायक चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (नीति और योजनाएं) शामिल हैं।
उन्होंने 15 जनवरी 2018 से 30 मार्च 2019 तक पूर्वी बेड़ की कमान भी संभाली है। वह आईएनए के सातवें कमांडेंट के रूप में नियुक्त किए जाने से पहले अतिरिक्त महानिदेशक प्रोजेक्ट सीबर्ड थे।


Download Android App
Download iOS App



