कनाडा में भारत के उच्चायुक्त विकास स्वरूप को विदेश मंत्रालय में पासपोर्ट, वीसा, काउंसलर एवं प्रवासी भारतीय मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश सेवा के 1986 बैच के अधिकारी विकास स्वरूप की नियुक्ति एक अगस्त से प्रभावी होगी। मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने विकास स्वरूप की नियुक्ति को गुरुवार को मंजूरी दी।
आदेश के अनुसार उन्हें विदेश मंत्रालय (दूतावास संबंधी, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों का) सचिव नियुक्त किया गया है। विकास स्वरूप इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एवं संयुक्त सचिव (बाह्यू प्रचार) भी रहे हैं। विकास स्वरूप से पहले इस पद पर संजीव अरोड़ा तैनात थे। उन्होंने 25 फरवरी 2019 को पदभार ग्रहण किया था।

इससे पहले संजीव अरोड़ा लेबनान में भारत के राजदूत थे। स्वरूप इससे पहले कनाडा के उच्चायुक्त और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। वह एक राजनयिक होने के साथ-साथ लेखक भी हैं। उनकी एक कृति ‘क्यू एंड ए’ के आधार पर वर्ष 2008 में बॉलीवुड की मशहूर फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर बनी थी जिसे ऑस्कर के दस में से आठ पुरस्कारों से नवाजा गया था।


Download Android App
Download iOS App



