उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक पत्रकार की पिटाई करने के आरोप में एक थाना प्रभारी सहित चार रेलवे पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना का एक कथित वीडियो मंगलवार को देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में सादे कपड़े पहने आरोपी पुलिसकर्मी टेलीविजन पत्रकार अमित शर्मा को बार-बार थप्पड़ मारते और पीटते नजर आ रहे हैं। बाद में, सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों ने पत्रकार को हिरासत में ले लिया।
जीआरपी के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद दुबे ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित चार कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जीआरपी के चार अधिकारियों में से कुमार तथा कांस्टेबल संजय पवार को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
GRP के जवानों ने की पत्रकार की पिटाई, तोड़ा कैमरा, उतारे कपड़े
शामली में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद घटना को कवर कर रहे शर्मा के साथ पुलिसकर्मियों की बहस हो गई, जिसके बाद यह घटना घटी। शर्मा ने आरोप लगाया है कि उन्हें जीआरपी कर्मियों ने पीटा और हवालात में डाल दिया। इस कथित घटना के बाद पत्रकारों ने बुधवार को शामली में धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



