उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को शनिवार सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने टवीट कर बताया कि पार्टी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि एडीएम और एसपी ने हमें नहीं बताया कि किस धारा के तहत हमें हिरासत में लिया गया है। हमने प्रशासन से कहा कि हम सहयोग करेंगे लेकिन हम घायलों से मिलना चाहते हैं और उसके बाद सोनभद्र जाकर पीडित परिवार वालों से मिलना चाहते हैं ताकि हम शोकाकुल परिवार वालों को ढाढस बंधा सकें।
24 घंटे से धरने पर बैठी प्रियंका से पीड़ित परिवार ने की मुलाकात, मुख्य आरोपी का रिश्तेदार गिरफ्तार
तृणमूल प्रतिनिधिमंडल सुबह ही वाराणसी पहुंचा । भूमि विवाद को लेकर सोनभद्र में बुधवार को दस लोगों की हत्या कर दी गयी थी । सोनभद्र के पडोस के जिले मिर्जापुर में स्थानीय प्रशासन ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया था । वह सोनभद्र में पीडित परिवारों से मिलने जा रही थीं । प्रशासन ने निषेधाज्ञा का हवाला देकर प्रियंका को हिरासत में लिया ।


Download Android App
Download iOS App



