सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 10 कंपनियां लोकसभा चुनाव से पूर्व तैनाती के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगी। पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीईओ संजय बसु ने संवाददाताओं से कहा, ‘बीएसएफ की 10 कंपनियां शुक्रवार को राज्य में पहुंचेंगी और उन्हें विभिन्न जिलों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा।’
उन्होंने कहा, ‘संवेदनशील गांवों की पहचान पूरी हो गई है, लेकिन संख्या सुनिश्चित करने के लिए अभी समय है। इसलिए केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए खास जिलों या इलाकों की सूची अभी तैयार नहीं की जा सकी है।’
SpiceJet ने कहा : Boeing 737 Max पर DGCA के अतिरिक्त सुरक्षा निर्देशों का कर रहे हैं पालन
सोमवार को हुई एक सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों ने शिकायत की थी कि शिकायतों को तेजी से लेने और उन्हें दूर करने के निर्वाचन आयोग द्वारा लांच किया गया सीविजिल एप अभी तक चालू नहीं हुआ है, जबकि चुनावी तिथियों की घोषणा हो चुकी है।
बसु ने कहा, ‘सीविजिल एप तकनीकी कारणों से चालू नहीं था, लेकिन आज (मंगलवार) से वह काम करने लगा है। एप पर 86 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 47 को छोड़ दिया गया है।’
उन्होंने कहा कि लोग एप का परीक्षण कर रहे हैं, और इसलिए शिकायतों को छोड़ दिया गया है।
बसु ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि हमें अभी गंभीर शिकायतें नहीं मिली हैं। उनमें से अधिकांश विभिन्न स्थानों को बदशक्ल बनाने से संबंधित हैं। उड़नदस्ते आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के सभी मामलों पर नजर रखे हुए हैं और अन्य कार्य प्रक्रिया में हैं।’


Download Android App
Download iOS App



