तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मेडचल-मलकजगिरी जिले में अपने मां के साथ सोने की दुकान पर गई ढाई साल की जहरीले साइनाइड चखने से मौत हो गई। ज्वैलरी शॉप में हुई इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकान मालिक की कथित लापरवाही के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्वैलरी शोरूम में बच्ची ने चखा ‘साइनाइड’, बिगड़ी तबियत
जानकारी के मुताबिक, यह घटना चिंटल स्थित सस्ता बाजार के विष्णु ज्वैलरी शोरूम में हुई। यहां ढाई साल की मीशा अपनी मां के साथ खरीदारी के लिए ज्वैलरी शॉप पर आई थी। मां दुकान में आभूषण देख रही थी, इस दौरान बच्ची इधर से उधर घूम थी। खेलते-खेलते बच्ची बाहर निकली और वहां एक पाउच को उठा लिया जिसमें ज्वेलरी के काम में इस्तेमाल होने वाला एक जहरीला रसायन ‘साइनाइड’ को हाथ लगाया और गलती से मुंह में डाल दिया। इसके बाद बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी।
दुकान के मालिक पर लापरवाही का आरोप
जहरीले रसायन को चखने के बाद बच्ची बदहवास हो गई। हालत बिगड़ते देख बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाई। इस घटना के बाद से परिजनों ने ‘विष्णु ज्वैलर्स’ के बाहर प्रदर्शन किया और दुकान के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला बच्ची का शव
जीदीमेट्ला पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दुकान के मालिक विष्णु और एक कर्मचारी वेंकटाचार्य के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल की भी गहनता से जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि बच्ची का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव मदिरा में किया गया था। हालांकि, बच्ची का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कब्र से उसका शव निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे ही कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: चाइनीज मांझे से गर्दन कटी, ट्रैफिक पुलिस ने बचाई जान.3699lo


Download Android App
Download iOS App




