देशभर से मानसून की वापसी के बाद भी कई राज्यों में बादल बरस रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम हल्की ठंड, तो दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, बिहार, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, झारखंड, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर समेत 21 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
राजधानी दिल्ली में मौसम का मिज़ाज भी बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 11 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
यूपी के कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का कहर जारी है। IMD ने आज यानी 11 अक्टूबर को लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, हरदोई, बहराइच, सीतापुर, प्रयागराज, बदायूं, ललितपुर, झांसी, रायबरेली, गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
बिहार के 7 जिलों में अलर्ट
अक्टूबर महीने के अंत तक मानसून की पूरी तरह से विदाई हो सकती है। बिहार से भी धीरे-धीर मानसून विदा हो रहा है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों- शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण और सीवान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान ?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान (Maximum) | न्यूनतम तापमान (Minimum) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 30°C | 21°C |
| जयपुर (Jaipur) | 34°C | 22°C |
| रांची (Ranchi) | 27°C | 19°C |
| चेन्नई (Chennai) | 32°C | 28°C |
| शिमला (Shimla) | 17°C | 11°C |
| पटना (Patna) | 31°C | 23°C |
| मुंबई (Mumbai) | 37°C | 27°C |
| नैनीताल (Nainital) | 20°C | 14°C |
| भोपाल (Bhopal) | 32°C | 30°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 31°C | 22°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 32°C | 24°C |


Download Android App
Download iOS App




