अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही फिल्म दर्शकों को अट्रेक्ट करने में सक्सेसफुल रही है। अब दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वीकेंड शुरू होते ही फिल्म ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है, जिससे दूसरे रविवार को भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
दूसरे शनिवार को फिल्म ने की शानदार कमाई

2 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन ही 62 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दमदार शुरुआत की थी। इसके बाद वीकडेज में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा बना रहा। अब सैकनिल्क के शुरुआती ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे शनिवार को फिल्म ने करीब 24.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई लगभग 14.50 करोड़ रुपये रही थी। ऐसे में शनिवार को कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहां 14 हजार से ज्यादा शोज के साथ फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बना हुआ है।
9 दिनों में 284 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के महज नौ दिनों के अंदर भारत में 284 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 340 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार तक फिल्म की दुनियाभर में कमाई 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर चुकी थी। इस प्रदर्शन के साथ ही फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह अचीवमेंट ‘सिंघम अगेन’ के नाम थी, जिसने कुल 372 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
‘दृश्यम 3’ का दिन के हिसाब से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-d26fc130-ab87-11f1-8d36-519037e98333.jpg)
फिल्म के शुरुआती नौ दिनों की कमाई के आंकड़े इस तरह हैं:
पहला दिन: 62 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 53.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 61 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 21 करोड़ रुपये
पांचवां दिन: 19.50 करोड़ रुपये
छठा दिन: 15.50 करोड़ रुपये
सातवां दिन: 13 करोड़ रुपये
आठवां दिन: 14.50 करोड़ रुपये
नौवां दिन: 24.27 करोड़ रुपये (अनुमानित)
शनिवार को कलेक्शन में आए उछाल के बाद अब सभी की निगाहें दूसरे रविवार के कारोबार पर टिकी हैं। अगर फिल्म की कमाई में इसी तरह तेजी बनी रहती है, तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बढ़ सकता है।
फिल्म की स्टार कास्ट ने बटोरी तारीफें

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर अपने पुराने किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में तब्बू, रजत कपूर, श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, जयदीप अहलावत की एंट्री ने भी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है। उनकी एक्टिंग को दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। सस्पेंस, दमदार कहानी और कलाकारों की एक्टिंग के दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि दूसरे रविवार को फिल्म कितनी कमाई करती है और आने वाले दिनों में ये कौन-से नए रिकॉर्ड बनाती है।


Download Android App
Download iOS App




