Amitabh Bachchan Birthday: मां तेजी बच्चन की आवाज सुन इमोशनल हुए BIG B, KBC 18 में मिला खास सरप्राइज

Summary :

अमिताभ बच्चन अपने 84वें जन्मदिन पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर मिले खास सरप्राइज से भावुक हो गए। शो में उनकी मां तेजी बच्चन की आवाज में पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता सुनाई गई, जिसे सुनकर बिग बी की आंखें नम हो गईं। इस खास मौके पर बच्चों ने भी उनके सम्मान में प्रस्तुति दी और फैंस ने सोशल मीडिया व उनके घर के बाहर जन्मदिन का जश्न मनाया।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज, 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी बिग बी के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर भी उनके लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया गया, जिसने बिग बी को इमोशनल कर दिया और उन्हें अपनी मां तेजी बच्चन की यादों में पहुंचा दिया।

मां की आवाज सुनकर नम हुईं अमिताभ बच्चन की आंखें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को खास बनाने के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मेकर्स ने उनके लिए एक इमोशनल कर देने वाला सरप्राइज रखा। शो के शनिवार के एपिसोड में बिग बी को उनकी मां तेजी बच्चन की आवाज सुनाई गई। इस रिकॉर्डिंग में उनकी मां, उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘रात आधी हो गई है’ सुनाती नजर आईं।

जैसे ही अमिताभ बच्चन ने अपनी मां की आवाज सुनी, वह कुछ पल के लिए शांत हो गए। इसके बाद उनकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान स्क्रीन पर उनकी मां के साथ उनकी जवानी के दिनों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी दिखाई गई। इस खास पल ने बिग बी को उनकी पुरानी यादों से जोड़ दिया।

अमिताभ ने सुनाए मां से जुड़े खास किस्से

Amitabh Bachchan Celebrate Birthday on KBC
Amitabh Bachchan Celebrate Birthday on KBC (Source: Google)

अपनी मां की आवाज सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने इमोशनल होते हुए कहा कि यह उनकी मां की आवाज है, जिसमें वह बाबूजी की कविता सुना रही हैं। उनके इस रिएक्शन से मां के लिए उनका प्यार और जुड़ाव साफ नजर आया। यह पल एक्टर के लिए सिर्फ एक रिकॉर्डिंग सुनने तक लिमीटेड नहीं था, बल्कि अपनी मां के साथ बिताए पुराने दिनों को दोबारा महसूस करने जैसा था। शो के इस खास एपिसोड में कुछ बच्चों ने भी अमिताभ बच्चन के रिस्पेक्ट में शानदार प्रेजेंटेशन दी।

इस दौरान एक कलाकार ने बिग बी की तारीफ करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन केवल सुपरस्टार, होस्ट या पिता ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान का एक इमोशन हैं। इस बात ने शो के माहौल को और भी खास बना दिया। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के रेपुटटेटेड कवि थे, जबकि उनकी मां तेजी बच्चन सामाजिक कामों के लिए जानी जाती थीं।

84 साल के हुए महानायक अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan's 84th Birthday
Amitabh Bachchan’s 84th Birthday (Source: Google)

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी वह फिल्मों और टेलीविजन के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। कई सालों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की होस्टिंग कर रहे बिग बी आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं। उनके जन्मदिन पर केबीसी के मेकर्स की ओर से दिया गया यह सरप्राइज उनके लिए बेहद यादगार बन गया। मां की आवाज सुनकर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन का यह पल उनके फैंस के दिलों को भी छू गया।

इसके अलावा, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नाना पाटेकर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने अपने ब्लॉग और केबीसी 18 के मंच पर भी उन्हें याद किया। जन्मदिन के इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन को हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, केबीसी के मंच पर मां की आवाज से जुड़ा यह इमोशनल पल उनके जन्मदिन के सबसे यादगार लम्हों में से एक बनता दिखाई दे रहा है।

Read More: Drishyam 3 Box Office Day 9: वीकेंड पर फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, ‘दृश्यम 3’ का लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।