कई स्पेशल ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 21 सितंबर से चुनिंदा रूटों पर 20 जोड़ी ‘क्लोन ट्रेन’ चलाने का निर्णय लिया है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनें होंगी।
अधिकारी ने कहा कि ‘क्लोन ट्रेनों’ में से 19 जोड़े हमसफर एक्सप्रेस की रैक चलाएंगे, जिसमें प्रत्येक में 18 कोच होंगे, जबकि एक जोड़ी 22 कोचों के साथ यह दिल्ली-लखनऊ रूट पर चलेगी। अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को इन ट्रेनों में आरक्षण 10 दिनों के भीतर करना होगा।
अधिकारी ने कहा कि हमसफर ट्रेन रैक के साथ क्लोन ट्रेनों का किराया हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों जितना वसूला जाएगा, जबकि दिल्ली-लखनऊ रूट पर क्लोन ट्रेन का किराया जनशताब्दी एक्सप्रेस के किराए जितना लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, क्लोन ट्रेनें वर्तमान में चल रहीं 310 जोड़ी ट्रेनों के अलावा होंगी।


Download Android App
Download iOS App



