कर्नाटक में इम्तियाज की हत्या के बाद कांग्रेस के 200 मुस्लिम नेताओं ने दिया इस्तीफा

Summary :

कर्नाटक में सांप्रदायिक हिंसा पर कांग्रेस नेताओं का विरोध

कर्नाटक में मस्जिद के सचिव इम्तियाज की हत्या के बाद कांग्रेस के 200 मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दिया है। यह घटना सियासी तनाव का कारण बनी है, जिसमें इम्तियाज पर बाईक सवार हमलावरों ने तलवार से हमला किया। इस हत्या के बाद मुस्लिम समुदाय में रोष है और नेताओं ने मांगे पूरी होने तक कार्यलाय न आने की घोषणा की है।

कर्नाटक में 26 मई को मस्जिद के सचिव इम्तियाज की हत्या के बाद सियासत गर्मा गई है। जहां इम्तियाज और एक मुस्लिम व्यक्ति वाहन से सामान निकाल रहे थे तभी बाईक सवार हमलावरों ने इम्तियाज पर तलवार से हमला कर दिया जिससे इम्तियाज की मौत हो गई। मुस्लिम युवकों पर हुए हमले के बाद मुस्लिम समाज में रोष है और इसी रोष के कारण दक्षिण कन्नड़ जिले में कांग्रेस पार्टी के लगभग 200 से अधिक मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। सभी नेताओं का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है तो हम कार्यलाय नहीं आएंगे।

4 आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक में इम्तियाज की तलवार से हत्या के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और क्षेत्र में हिंसा रोकने के लिए टास्क फोर्स को भी तैनात कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के इराकोडी क्षेत्र में मस्जिद के सचिव इम्तियाज और सहकर्मी कलंदर वाहन से सामान अनलोड कर रहे थे तभी बाईक सवार हमलावरों ने तलवार से हमला कर दिया जिसमें मस्जिद के सचिव इम्तियाज की मौत हो गई थी और कलंदर घायल हो गया था। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपीयों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी थी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।