लखनऊ, 7 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दावा किया है कि 2027 के चुनाव में सपा की हार तय है।
लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एसआईआर को लेकर दिए बयान पर कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को 2027 में जो हार दिखाई दे रही है, उस हार की खुन्नस निकालने के लिए वे तमाम बयान दे रहे हैं। चुनाव जनता का विश्वास जीतकर जीता जाता है। जनता का विश्वास उसके बीच काम करके हासिल किया जाता है। जब समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में जनता के बीच कोई काम ही नहीं किया, तो जनता उन पर विश्वास क्यों करेगी? जनता ने आज उन्हें नकार दिया है, इस बात को स्वीकार करना चाहिए। 2027 में समाजवादी पार्टी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।
उन्होंने कहा कि देश के लोकत्रांतिक ढांचे को कमजोर करने के लिए कुछ विरोधी ताकतें काम कर रही है। हम सभी को सजग होना चाहिए और देश के मूल मुद्दों को देखना चाहिए। निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था के लिए चुनाव आयोग काम रहा है और देश के संवैधानिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।
दानिश अंसारी ने अयोध्या में दीपोत्सव के कार्यक्रम में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी पर कहा कि सकारात्मक कार्यों के हर रिकॉर्ड को योगी सरकार ने तोड़ने का काम किया है। शिक्षा, सुशासन, रोजगार और गरीबों के उत्थान के क्षेत्र में नया उत्तर प्रदेश इन तमाम चीजों में सेवा कार्य के नए कीर्तिमान रच रहा है। हर साल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछले कीर्तिमानों को तोड़ने का काम कर रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश का जन-जन कर रहा है। पूरा विश्वास है कि आज भारत देश जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उत्तर प्रदेश उसके ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है।
–आईएएनएस
डीकेएम/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



