भारत सरकार अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान में उथल-पुथल मच चुकी है। जिसके बाद वह भारत में अशांति फैलाने की पुरजोर कोशिश में लगा हुआ है। ख़ुफ़िया सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान लगातार कोशिश कर रहा है की वह भारत में अपने घुसपैठिये भेजे ताकि कश्मीर समेत पूरे भारत में आतंक फैला सकें।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एजेंट के साथ चार आतंकी देश में घुस चुके है। इस खबर के बाद बॉर्डर से सटे हुए राज्य जम्मू-कश्मीर,राजस्थान,गुजरात और महाराष्ट्र समेत पूरे देश भर में सुरक्षा का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सूचना मिलने के बाद बॉर्डर से लगती हुई सभी चौकियों और थानों को हर वक्त चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए है। इसके फ़ौरन बाद से पुलिस और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है और सभी महत्तपूर्ण व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अपनी पेनी नज़र रखते हुए बारीकी से अपना काम कर रहे है।
वही, केंद्र सरकार ने आतंकी हमले का अंदेशा देखते हुए बॉर्डर पुलिस को हरेक वाहन की सघन तलाशी लेने के साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी निगाह रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी बोर्डर चेकपोस्ट पर सख्त बंदोबस्त करने को कहा है।
ख़ुफ़िया एजेंसियों के इनपुट के बाद केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट के आदेश दिये हैं.सरकार ने सवेंदनशील जगहों पर राज्य आरक्षित बल के जवानों की टीम और सुरक्षा कर्मियों को बुलेट प्रुफ जैकेट तथा हेलमेट के साथ तैनात कर दिया गया है। साथ ही समुद्री सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। नेवी और कोस्टगार्ड की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



