देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में बुधवार को कुल संख्या का 15 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 48,513 नए मामले और 768 नई मौतें दर्ज हुईं।
बिहार में बाढ से लोगों का बेहाल, 12 जिलों की 29.62 लाख आबादी प्रभावित, NDRF और SDRF की 26 टीमें तैनात
भारत अभी भी दुनिया में इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों में तीसरे नंबर पर बना हुआ है। देश में अब तक 15,31,669 मामले और 34,193 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 9,88,029 लोग ठीक हो हुए हैं। रिकवरी दर बेहतरी के साथ 64.50 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,447 है। देश में महाराष्ट्र 3,83,723 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है। मंगलवार को यहां नए मामले कम संख्या में सामने आए।
इसके बाद तमिलनाडु (2,20,716), दिल्ली (1,32,275) और कर्नाटक (1,01,465) हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 1,056 नए मामले आए और 28 मौतें हुईं। यहां मरने वालों की कुल संख्या 3,881 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



