जल्द मार्केट में आएगा 50 का नया नोट

Summary :

NULL

आरबीआई जल्द ही 50 रुपये के नए नोट जारी करेगा इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गई तस्वीरों के मुताबिक, 50 रुपये का नया नोट फिरोजी कलर में होगा।  इस नोट की प्रिंटिंग और डिजाइन अभी चल रहे 500 और दो हजार के नोट की तरह है।

यह करेंसी नोट महात्मा गांधी सीरीज-2005 का होगा और इस पर गर्वनर उर्जित पटेल के सिग्नेचर हैं। इस नोट में एक तरफ महात्मा गांधी का फोटो और दूसरी तरफ दक्षिण भारत के मंदिर की फोटो छपी होगी, यह नोट देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी।

चलता रहेगा 50 रुपये का पुराना नोट

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक ने 50 रुपये के नए नोटों का रंग फ्लूरोसेंट ब्लू रखा है। साथ ही नोट के दोनों तरफ अन्य डिजाइन और जियोमेट्रिक पैटर्न जोड़े गए हैं। आरबीआई की ओर से जारी की प्रेस रिलीज के मुताबिक 50 रुपये का पुराना नोट भी मार्केट में चलता रहेगा।

 

आरबीआई 50 रुपये के अलावा 20 रुपये का नया नोट भी अगले महीने दशहरे से पहले लॉन्च कर सकता है। इसके फ्रंट पर महात्मा गांधी और दूसरी तरफ रथ के साथ हम्पी की आकृति होगी, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को बताएगी। इसके साथ 200रुपए के नए नोट भी छापे जा रहे हैं।

 

Desk Team