महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्कूल की छत गिरने से 6 छात्राएं घायल, 1 की हालत गंभीर

Summary :

इस दुर्घटना में 6 छात्राएं मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायल छात्राओं को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Government School Roof Collapse

Government School Roof Collapse : महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान क्लासरूम की छत का हिस्सा ढह गया। हादसा जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में हुआ, जहां करीब 20 छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं। कंक्रीट का मलबा गिरते ही कमरे में भगदड़ मच गई।

इस दुर्घटना में 6 छात्राएं मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायल छात्राओं को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालाँकि यह घटना हाल में दिल्ली में घटे सत्य निकेतन की घटना की याद को भी ताजा कर गया जिसमें पीजी बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई।

शिक्षकों ने दिखाई तत्परता

शुक्र है कि छत का एक हिस्सा नीचे गिरा. जिस दौरान छत का हिस्सा नीचे गिरा उस समय क्लास में तकरीबन 20 छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं. अचानक सीमेंट और कंक्रीट का मालवा नीचे आ गिरा. और स्कूल में घटना के बाद अफरा तफरी मच गई.

प्रशासनिक लापरवाही पर फूटा गुस्सा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद मेंटेनेंस पर कोई काम नहीं हुआ। हादसे के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिला परिषद के ढुलमुल रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें – Jharkhand Bhawan Lift Accident: झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, दम घुटने से 6 सदस्य हुए बेहोश

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।