नवंबर 2017 तक 61 किसानों ने की आत्महत्या

Summary :

NULL

रायपुर :  छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। आज सदन में नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव ने राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय से सवाल किया कि इस साल 30 नवंबर 2017 तक प्रदेश में कितने किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने आत्महत्या करने वाले किसान के नाम, पता समेत जिलेवार जानकारी देने की बात कही इस पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि 30 नवंबर 2017 तक 61 किसानों ने प्रदेश में आत्महत्या की है। ज्ञात हो कि इस साल किसानों का मुद्दा प्रदेश में गरमाया रहा, कई जिलों से किसानों की आत्महत्या की खबरें आईं। इस साल छत्तीसगढ़ की 21 जिलों की 96 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था।

सूखे और कर्ज के कारण कई किसानों ने आत्महत्या की, इसे लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर थी। कांग्रेस ने रमन सरकार के 14 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे जश्न का भी विरोध किया था, वहीं बोनस तिहार को सरकार का दिखावा बताया था।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team