सरदार पटेल की 151वीं जयंती : गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी

Summary :

एकता नगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 9 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेंगे। इस दौरान वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में 31 पर्यटन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 426.71 करोड़ रुपए है। इनमें से 307.83 करोड़ रुपए की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि 118.88 करोड़ रुपए की 8 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। उद्घाटन होने वाली परियोजनाओं में 50 करोड़ रुपए की लागत से बना आईआरसीटीसी…

एकता नगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 9 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेंगे।

इस दौरान वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में 31 पर्यटन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 426.71 करोड़ रुपए है।

इनमें से 307.83 करोड़ रुपए की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि 118.88 करोड़ रुपए की 8 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

उद्घाटन होने वाली परियोजनाओं में 50 करोड़ रुपए की लागत से बना आईआरसीटीसी होटल, 16 करोड़ रुपए का एकता क्रूज, 14.30 करोड़ रुपए का रेन फॉरेस्ट अट्रैक्शन और 3.67 करोड़ रुपए का इको ट्रेल शामिल है। इसके अलावा सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रैवलेटर, परेड ट्रैक, स्टाफ क्वार्टर, सड़क सुधार, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में फसाड लाइटिंग और एकता प्रकाश पर्व का विकास भी शामिल है।

शुक्रवार को पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती समारोह से एक दिन पहले नर्मदा जिले के एकता नगर में ‘एकता प्रकाश पर्व-2026’ का दौरा किया। यहां उन्होंने देश के चार क्षेत्रों की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाने वाले रोशनी से सजे प्रदर्शन देखे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इल्युमिनेशन फेस्टिवल के इनडोर सेक्शन को देखा, जिसे उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चार जोन में बांटा गया है।

शनिवार को पीएम मोदी रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का भी दौरा करेंगे, इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की एकता परेड होगी।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर एक नाट्य प्रस्तुति भी की जाएगी, जिसमें वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 126 जिलों के लगभग 2,000 कलाकार भाग लेंगे।

वहीं, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ‘वंदे मातरम्’ थीम पर आधारित होंगी, जिसमें देश भर के लगभग 5,000 कलाकार बड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुति में हिस्सा लेंगे।

–आईएएनएस

वीकेयू/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.