लीबिया में आतंकियों द्वारा 14 सितंबर को अगवा किए गए 7 भारतीय हुए सुरक्षित रिहा

Summary :

ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि लीबिया में अगवा किए गए 7 भारतीय नागरिकों को आज रिहा कर दिया गया है।

ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि लीबिया में अगवा किए गए 7 भारतीय नागरिकों को आज रिहा कर दिया गया है। बता दें कि बीते 14 सितंबर को लीबिया में आतंकियों ने 7 भारतीय नागरिकों का अश्शरीफ अपहरण किया गया था, वे 7 लोग आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश राज्यों के रहने वाले हैं। 
ट्यूनीशिया में भारतीय दूत पुनीत रॉय कुंडल ने उनकी रिहाई की खबर की पुष्टि की। आपको बता दें कि लीबिया में भारत दूतावास नहीं है। ट्यूनीशिया स्थित भारतीय मिशन ही लीबिया में भारतीयों के लिए काम करता है। गुरुवार को भारत ने पुष्टि की थी कि पिछले महीने लीबिया में आतंकियों द्वारा हमारे 7 नागरिकों का अपहरण कर लिया गया था और उनकी रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि अपहृत श्रमिक सुरक्षित हैं और ट्यूनीशिया में भारतीय मिशन उन्हें मुक्त करने के प्रयासों के लिए लीबिया सरकार के संपर्क में है। MEA के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा था कि ट्यूनीशिया में हमारा दूतावास है, जो लीबिया में भारतीय नागरिकों के कल्याण से संबंधित मामलों को संभालता है, लीबिया के सरकारी अधिकारियों तक पहुंच गया है। वहां मौजूद अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भी भारतीय नागरिकों को बचाने में उनकी मदद लेने के लिए नियोजक को नियुक्त किया है। 
बताते चलें कि सितंबर 2015 में भारतीय नागरिकों को सुरक्षा स्थिति देखते हुए लीबिया की यात्रा से बचने के लिए कहा गया था। बाद में मई 2016 में सरकार ने अत्यधिक बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। यह यात्रा प्रतिबंध अभी भी लागू है।

Desk Team