भारतीय महिला रेनू धरियाल ने लगभग 9 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। रेणु उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनके नाम दुनिया में सबसे लंबे बाल होने का विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने रेणु के इस मुकाम को अपने रिकॉर्ड में जगह दी है। रेणु के काले, घने और खूबसूरत बालों की कुल लंबाई 8 फीट 10 इंच है। मालूम हो कि रेणु के बाल एक आम इंसान की ऊंचाई से भी काफी अधिक है।
कौन है रेणु धरियाल?

मालूम हो कि रेणु के बालों को देखने के बाद आपके होश एक पल के लिए उड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि रेणु की बालों की लंबाई किसी चमत्कार से कम नहीं है। उनकी इस बाल को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। हर कोई रेणु के बालों के बढ़ने की वजह और उनकी खूबसूरती का राज़ जानना चाहता है। दूसरी तरफ, रेणु ने जो उपलब्धि अपने नाम की है, रेणु का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में लंबे बालों को लेकर दर्ज हो गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने के बाद उन्होंने कहा कि उनका एक बड़ा सपना सच हुआ है।
रेणु के लंबे बालों का क्या है राज?
सफलता हासिल करने के बाद रेणु ने अपने लंबे और हेल्दी बालों का राज सबसे शेयर की हैं। मालूम हो कि रेणु एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है अक्सर वो अपने लंबे बालों का राज वीडियो शेयर कर बताती रहती है। उन्हें दूसरी महिलाओं के साथ अपने ब्यूटी टिप्स शेयर करना बेहद पसंद है। अपने बालों को इतना लंबा करने के बारे में वो बताती है कि वो साल 2015 से अपना बाल बढ़ा रही है। जमीन पर बाल न सटे इसलिए वो अक्सर अलग डिजाइन में बाल बनाती है। जिससे उनका बाल जमीन पर न सटे। रेणु ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद कहा कि भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को बहुत अधिक सुंदरता और परंपरा का प्रतिक माना गया है। इसी बात से प्रेरित होकर मुझे बाल बढ़ाने का जूनून चढ़ा।
रेणु का कहना है कि लंबे बालों को संभालने के लिए आपको पेसेंस और नियमित देखभाल जरूरी है। वह केमिकल वाली चीजों से दूरी बनाकर रखती हैं और घरेलू तरीके से बने हेयर ऑयल और शैंपू ही अपने बालों में इस्तेमाल करती है। यही प्राकृतिक देखभाल उनके लंबे और हेल्दी बालों का सबसे बड़ा राज है।



Download Android App
Download iOS App




