अरुणाचल प्रदेश में LAC से सटे स्थानों पर चीन अपनी चाल चलाता रहा है और नाम बदलने के साथ कई दावें भी किए है लेकिन अब भारत सरकार ने “सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मैप पर स्थान और विशेषता नामों के आधार पर अरुणाचल प्रदेश में स्थित कुल 27 स्थानों को मैप में शामलि कर दिया है जिसका उद्देश्य इनकी सटीक पहचान को सुविधाजनक बनाना और आम जनता के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है। ड्रैगन की चाल पर यह भारत का बड़ा एक्शन है जिसमें लोंग जू स्थान को भी शामिल किया गया है।
27 जगहों को मैप में किया शामिल

मैप में शामिल किए गए स्थानों में जैसे लोंगजू, माजा, बीसा, बारा कुंडुन, छोटा कुंडुन, धन बारी, प्रीतनगर, बुद्धमंदिर, जयरामपुर, टेरीटनगर, रामनगर, जसवन्त गढ़, सागर, पद्मा, ज्योतिनगर, बैसाखी, छोटा रोपुक, बारा रोपुक, शिवाजी नगर, सुनपुरा और कमलांग नगर शामिल है साथ ही चार अलग-अलग दर्रे शामिल हैं, जिनमें ज़ो ला, रिज़ा ला, पुकुर ला और थाग ला शामिल हैं और एक सांभो सरोवर झील, एक स्मारक शेर-ए-थापा मेमोरियल भी है।
लोंग जू का इतिहास
LAC से सटे 27 स्थानों में लोंग जू को भी शामिल किया गया है और यह साल 1959 में भारत और चीन के बीच हुए तनाव में सबसे अहम स्थान रहा है क्योंकि चीन की सेना ने लोंग जू में घुस गई थी। माना जाता है कि इस जगह पर चीन का अवैध कंट्रोल है लेकिन यह भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर आता है। मैप में लोंग जू को शामिल करने के बाद भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है।



Download Android App
Download iOS App




